Parth Samthaan and Khushalii Kumar: होगी पार्थ समथान के साथ भूषण कुमार की बहन खुशाली कुमार की शादी

Khushalii Kumar

Parth Samthaan and Khushalii Kumar: एक्ट्रेस खुशाली कुमार (Khushalii Kumar) इन दिनों खबरों में छाई हुई हैं. हाल ही में उनकी शादी को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आईं. एक रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि पार्थ और खुशाली दोनों एक-दूसरे के प्यार में हैं. खुशाली कुमार टीवी एक्टर पार्थ समथान संग शादी करने वाली हैं. शादी दिसंबर 2023 या फिर जनवरी 2024 में हो सकती है. रिपोर्ट में ये भी मेंशन था कि खुशाली की फैमिली शादी की तैयारियों में बिजी है. अब एक्ट्रेस ने खुद इन खबरों पर रिएक्ट किया है.

खुशाली (Khushalii Kumar) ने इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट कर इन खबरों को सिरे से नकार दिया है. उन्होंने इन खबरों को झूठा बताया. खुशाली ने लिख- झूठ. मुझे अफवाहें पसंद हैं. मुझे हमेशा अपने बारे में ऐसी अमेजिंग बातें पता चलती हैं जो मैं खुद भी नहीं जानती.

इन गानों में साथ दिखे खुशाली- पार्थ

खुशी (Khushalii Kumar) और पार्थ की बात करें तो दोनों की मुलाकात म्यूजिक वीडियो पहले प्यार का पहला गम के सेट पर मिले थे. दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया. इसके बाद दोनों फिर से एक म्यूजिक वीडियो में दिखे. इस म्यूजिक वीडियो का नाम है धोखा. ये सॉन्ग काफी पसंद किया गया.

Must Read: लाल जालीदार ड्रेस में Avneet Kaur ने इटली में मचाया तहलका

बता दें कि खुशाली (Khushalii Kumar) टी सीरीज के मैनेजिंग डायरेक्टर भूषण कुमार की बहन हैं. खुशाली ने अपना करियर फैशन डिजाइनर के तौर पर शुरू किया. 2015 में उन्होंने म्यूजिक वीडियो के जरिए एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एंट्री की.

इन शोज में दिखे पार्थ समथान

वहीं पार्थ समथान टीवी के पॉपुलर एक्टर हैं. उन्हें शो कसौटी जिंदगी की से नेम-फेम मिला. पार्थ को शो गुमराह, बेस्ट फ्रेंड फॉरएवर, सावधान इंडिया, ये है आशिकी, कैसी है यारियां, प्यार तूने क्या किया जैसे शोज में नजर आ चुके हैं.