Aadar Jain Girlfriend: आदर जैन को मिला नया प्यार, गर्लफ्रेंड के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीर
Aadar Jain Girlfriend: एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने पिछले कुछ दिनों बॉयफ्रेंड आदर जैन (Aadar Jain) संग अपने ब्रेकअप का ऐलान किया था। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो किसी के रिलेशनशिप में नही हैं। वहीं, तारा से अलग होने के बाद लगता है आदर जैन को नया प्यार मिल गया है। हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट शेयर फैंस को अपनी गर्लफ्रेंड अलेखा जैन से इंट्रोड्यूस करवाया है।
आदर जैन (Aadar Jain) ने दीवाली के मौके पर गर्लफ्रेंड संग एक फोटो शेयर की, जिसमें वह अलेखा का हाथ थामे एक काउच पर आराम फरमाते दिख रहे हैं। इस फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- ‘मेरी जिंदगी की रोशनी।’
View this post on Instagram
एक्टर (Aadar Jain) की इस फोटो पर रिद्धिमा कपूर ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘तुम्हारी रोशनी से मिलने का इंताजर नहीं कर सकती।’ वहीं फैंस भी कपल के इस पोस्ट को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
बता दें इससे पहले आदर जैन (Aadar Jain) की मुलाकात तारा सुतारिया से करण जौहर की पार्टी में हुई थी। इसके बाद से ही दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे, लेकिन 2 साल एक दूसरे को डेट करने के बाद उनका 2020 में ब्रेकअप हो गया था।
Must Read: Shanaya Kapoor का ट्रेडिशनल लुक देखकर बेकाबू हुए फैंस
