Parineeti Chopra and Raghav Chaddha: रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर परिणीति चोपड़ा ने राघव चड्ढा को किया बर्थडे विश

Parineeti Chopra and Raghav Chaddha

Parineeti Chopra and Raghav Chaddha: परिणीति चोपड़ा और राजनेता राघव चड्ढा हाल ही में शादी के बंधन में बंधे। शादी के बाद से ही ये कपल किसी ना किसी बात को लेकर खबरों में बना रहता है। हाल ही में परिणीति ने अपने प्यार राघण संग कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। दरअसल, आज (11 नवंबर) को राघव अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। ऐसे में परिणीति ने पति के नाम प्यार भरा पोस्ट शेयर किया।

पहली फोटो में परिणीति और राघव (Parineeti Chopra and Raghav Chaddha) विदेश की सड़क पर पोज देते दिख रहे हैं। कपल ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग करता दिख रहा है।

दूसरी तस्वीर में परिणीति पति राघव के साथ अपनी पैरों की मेहंदी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @parineetichopra

एक और तस्वीर में परिणीति- राघव (Parineeti Chopra and Raghav Chaddha) के साथ किसी कैफे में डेट एंजॉय करती दिख रही हैं। वे राघव की बाहों में सिमटी नजर आ रही हैं।

इन खूबसूरत तस्वीरों के साथ परिणीति (Parineeti Chopra and Raghav Chaddha) ने लिखा-‘आप भगवान का मुझे दिया गया सबसे अच्छा गिफ्ट हो, मेरे रागाई! आपका मन और बुद्धि मुझे हैरान कर देते हैं। आपकी वैल्यू, ईमानदारी और भरोसा मुझे एक बेहतर इंसान बनने के लिए इंस्पायर करते हैं।

परिवार के लिए आपकी कमिटमेंट मुझे हर दिन धन्य महसूस कराती है। आपकी शांति ही मेरी दवा है। आज आफिशियली मेरा फेवरेट दिन है क्योंकि मेरे लिए आज ही आपका जन्म हुआ था। हैप्पी बर्थडे हसबेंड! मुझे चुनने के लिए शुक्रिया।’ फैंस कपल की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

Must Read: Shanaya Kapoor का ट्रेडिशनल लुक देखकर बेकाबू हुए फैंस

काम की बात करें तो परिणीति (Parineeti Chopra and Raghav Chaddha) को हाल ही में सर्वाइवल थ्रिलर मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू में अक्षय कुमार के साथ देखा गया था। परिणीति दिलजीत दोसांझ के साथ इम्तियाज अली की अमर सिंह चमकीला फिल्म में नजर आएंगी है। यह फिल्म 2024 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।