Arbaaz Khan Marriage: अरबाज खान की दूसरी शादी पर पिता सलीम खान ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या बोले
Arbaaz Khan Marriage: एक्टर अरबाज खान (Arbaaz Khan) इन दिनों अपनी दूसरी शादी को लेकर खूब चर्चा में हैं। एक्टर ने 24 दिसंबर 2023 को मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान संग निकाह किया है। 56 साल के एक्टर के दूसरे विवाह के बाद कई लोग उन्हें खूब बधाइयां दे रहे हैं तो कोई ट्रोल कर रहा है। इसी बीच अरबाज के पिता सलीम खान ने बेटे की दूसरी शादी को लेकर चुप्पी तोड़ी है।
हाल ही में एक इंटरव्यू में बेटे अरबाज (Arbaaz Khan) की दूसरी शादी पर सलीम खान ने अपनी खुशी जाहिर की और कहा कि उन दोनों ने शादी करने का फैसला किया। मेरे हिसाब से ये कोई गुनाह नहीं है। मैं उनके लिए बहुत खुश हूं और मैंने दूल्हा-दुल्हन को अपना ढेर सारा आशीर्वाद दिया है।
View this post on Instagram
वहीं, जब उनसे पूछा गया कि इससे पहले अरबाज (Arbaaz Khan) से अपनी शादी को लेकर उनके साथ कोई चर्चा की थी। तो उन्होंने कहा कि, मुझे नहीं लगता कि चर्चा की कोई जरूरत थी। वो यंग, एजुकेटेड और मैच्योर हैं और अपने निर्णय खुद ही ले सकते हैं। इसमें मेरी अनुमति की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने बस इतना बताया कि वह शादी करने जा रहे हैं और मैंने कहा कि यह ठीक है।
बता दें, अरबाज खान (Arbaaz Khan) आर्टिस्ट शूरा खान से फिल्म ‘पटना शुक्ला’ के सेट पर मिले थे। यहीं से दोनों की दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया और अब दोनों ने निकाह कर अपना घर बसा लिया है।
Must Read: Raha Fist look viral: रणबीर-आलिया ने दिखाई बेटी राहा की झलक, बेहद क्यूट है देखें तस्वीरें
