Yami Gautam Pregnancy: मां बनने वाली हैं यामी गौतम, दुपट्टे से पेट छिपाती दिखी
Yami Gautam Pregnancy: एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) को बीते शुक्रवार पति आदित्य धर और मां संग मुंबई में एक स्टोर के बाहर स्पॉट किया था। इस दौरान एक्ट्रेस पिंक सूट में बेहद खूबसूरत दिखीं थी और दुपट्टे से अपना पेट ढकती नजर आई थीं। वहीं अब यह वीडियो देखने के बाद यूजर्स ने अलग ही दिमाग दौड़ाना शुरू कर दिया है। लोगों का कहना कि यामी गौतम मां बनने वाली है। हालांकि, ए्क्ट्रेस की तरफ से अभी तक ऐसी कोई पुष्टि नहीं हुई है।
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि यामी गौतम (Yami Gautam) स्टोर के बाहर अपने पति संग नजर आ रही हैं और पीछे से घुमाकर दुपट्टा उन्होंने हाथ में पकड़ा हुआ है। एक्ट्रेस ने दुपट्टे से अपना पेट छुपाया हुआ है। वह एक पल के लिए भी दुपट्टा पेट से नीचे नहीं करती और पति संग पोज देने के बाद आगे बढ़ जाती हैं।
View this post on Instagram
इस वीडियो को देख कर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- लग रहा है कि वह प्रेग्नेंट हैं, अगर ऐसा है तो बधाई। दूसरे ने भी कहा- वह प्रेग्नेंट हैं। ऐसे ही अन्य यूजर्स ने भी वीडियो पर कई कमेंट किए। अब यह एक्ट्रेस (Yami Gautam) ही बता सकती हैं कि अपने पहले बच्चे की मां बनने वाली हैं या फिर ये अटकलें महज अफवाह ही हैं।
Must Read: पत्नी प्रियंका के बिना ससुराल आए Nick Jonas, देखे तस्वीरें
बता दें, यामी गौतम (Yami Gautam) ने साल 2021 में आदित्य धर संग शादी रचाई थी। दोनों की मुलाकात फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ के सेट पर हुई थी और बाद ने दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। अब कपल की शादी को 2 साल से ज्यादा का वक्त हो गया है।
