Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal Marriage: सुर्ख लाल साड़ी में पति जहीर की प्यार भरी आँखो में डूबी दिखाई दी सोनाक्षी सिन्हा
Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal Marriage: एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) अपने 7 साल के प्यार जहीर इकबाल संग शादी के बाद लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। 23 जून को कोर्ट मैरिज के बाद कपल ने उसी रात अपने दोस्तों और परिवारिक सदस्यों को मुंबई में ग्रैंड वेडिंग पार्टी दी, जहां सोना रेड साड़ी में लाइमलाइट चुराती नजर आई थीं। अब पति संग रिसेशप्शन पार्टी के लुक की तस्वीरें शेयर कर न्यूलीवेड एक्ट्रेस ने एक खास पोस्ट किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने अपने पति संग कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर कैप्शन में लिखा- क्या दिन था!!!! प्यार, हंसी, साथ, उत्साह, गर्मजोशी, हमारे हर दोस्त, परिवार और टीम से समर्थन… ऐसा लगा जैसे ब्रह्मांड दो प्यार करने वाले लोगों के लिए एक साथ आया और उन्हें वही दिया जिसकी उन्होंने हमेशा उम्मीद, कामना और प्रार्थना की थी ❤️अगर यह ईश्वरीय हस्तक्षेप नहीं है… तो हम नहीं जानते कि क्या है ✨ हम दोनों वास्तव में एक दूसरे के लिए धन्य हैं और इतना सारा प्यार हमारी रक्षा कर रहा है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने किसी की नजर न लगे वाली इमोजी भी लगाई है।
View this post on Instagram
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि ये लुक उनकी रिसेप्शन पार्टी वाला है, जहां वह सुर्ख लाल रंग की साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही हैं और उनके पति व्हाइट शेरवानी सेट में डैशिंग लग रहे हैं।
तस्वीरों में दोनों एक दूसरे में खोए नजर आ रहे हैं। जहां एक तस्वीर में सोनाक्षी (Sonakshi Sinha) अपने पति के माथे को चूम रही है तो दूसरी में जहीर भी अपने लेडीलव को किस करते दिख रहे हैं। अन्य तस्वीरों में भी एक दूजे की बाहों में रोमांटिक पोज दे रहा है।
बता दें, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल (Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal) शादी से पहले एक दूसरे को 7 साल तक डेट कर चुके हैं। हालांकि, उन्होंने हमेशा अपने रिश्ते को दुनिया की नजरों से बचाकर रखा, लेकिन शादी से कुछ दिनों पहले उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया था।
