Aditya Roy Kapur and Ananya Panday: नीदरलैंड में एक दूसरे की आंखों में खोए दिखे आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे

Aditya Roy Kapur and Ananya Panday

Aditya Roy Kapur and Ananya Panday: आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे (Aditya Roy Kapur and Ananya Panday) इन दिनों चर्चा में बने हुएं हैं। ‘कॉफी विद करण’ के शो से शुरू हुई ये लव स्टोरी अब कहीं आगे बढ़ चुकी हैं। जी हां, कपल ने एक साथ करण जौहर के ‘कॉफी विद करण’ शो में एंट्री की थी, जिसके बाद करण ने फैंस को हिंट दिया था कि आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे एक साथ हैं। हालांकी उस समय कपल ने इस बात पर कोई रिएक्शन नहीं दिया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by HT City (@htcity)

अब हाल ही में कपल (Aditya Roy Kapur and Ananya Panday) को स्पेन में एक साथ वेकेशन इंजॉय करते स्पॉट किया गया था। कपल की इन फोटोज ने इनके प्यार के चर्चों को हवा दी थी। अब इसके बीच कपल की एक और फोटो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहीं हैं। फोटो में कपल पुर्तगाल के एक रेस्टोरेंट में बैठे बातें करते नजर आ रहें हैं।

Must Read: Welcome 3 Shooting: अक्षय कुमार, संजय दत्त, परेश रावल जल्द करेंगे वेलकम 3 की शूटिंग शुरू

फोटो में दोनों के चेहरे पर एक प्यारी सी स्माइल दिखाई दे रही हैं। आदित्य और अनन्या (Aditya Roy Kapur and Ananya Panday) की इस फोटो को फैंस बहुत पसंद कर रहें हैं। आउटफिट की बात करें तो आदित्य ब्लू कलर की डार्क शर्ट पहने नजर आ रहें हैं और अनन्या महरुन कलर के टॉप में नजर आ रहीं हैं। अब फैंस इंतजार कर रहें हैं कि कब कपल अपने रिलेशनशिप को कंफर्म करेंगे।