Neil Bhatt and Aishwarya Sharma: नील भट्ट संग तलाक की खबरों पर भड़कीं ऐश्वर्या शर्मा, बोली प्रूफ दिखाओ
Neil Bhatt and Aishwarya Sharma: टीवी शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ नजर आ चुके मशहूर कपल नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा की शादी को तीन साल हो चुके हैं। दोनों को लेकर लंबे समय से खबरें आ रही हैं कि ये कपल अलग हो चुका है और तलाक लेने वाला है। अब इन खबरों पर ऐश्वर्या शर्मा का गुस्सा फूटा है।
ऐश्वर्या (Aishwarya Sharma) ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा है, “मैं लंबे समय से चुप रही हूँ। कमज़ोर होने की वजह से नहीं, बल्कि इसलिए क्योंकि मैं अपनी शांति की रक्षा कर रही थी।
लेकिन कुछ लोग अब भी वो बातें लिख रहे हैं जो मैंने कभी नहीं कहीं, ऐसे क़िस्से बना रहे हैं जिनका मैंने कभी सपोर्ट नहीं किया, और मेरे नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं अपनी पब्लिसिटी के लिए- बिना किसी फैक्ट या ज़िम्मेदारी के। ये बहुत दुखद है।
View this post on Instagram
साफ़ कर दूं: मैंने कोई इंटरव्यू, बयान या रिकॉर्डिंग नहीं दी है। अगर आपके पास कोई असली सबूत है- कोई मैसेज, ऑडियो या वीडियो जिसमें मैं ये बातें कह रही हूं तो दिखाइए। अगर नहीं है, तो मेरे नाम पर खबरें फैलाना बंद कीजिए।
मेरी ज़िंदगी आपका कंटेंट नहीं है। मेरी चुप्पी आपकी इजाज़त नहीं है।
कृपया याद रखें: सिर्फ इसलिए कि कोई चुप है, इसका मतलब ये नहीं कि उसके पास कहने को कुछ नहीं है। इसका मतलब है कि वो शोर के बजाय सम्मान को चुन रहा है।”
आपको बता दें सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ के दौरान ही नील और ऐश्वर्या (Aishwarya Sharma) की पहली मुलाकात हुई थी, सेट पर दोनों की दोस्ती हुई और फिर दोनों को प्यार हो गया। दोनों ने सगाई करके लोगों को चौंका दिया और फिर कपल ने शादी कर ली।
Must Read: Karisma Kapoor on Sunjay Kapur: संजय कपूर के निधन पर पहली बार करिश्मा कपूर ने तोड़ी चुप्पी
नील और ऐश्वर्या (Aishwarya Sharma) साथ में बिग बॉस 17 में भी नजर आए थे, जहां नील तो ऐश्वर्या को बहुत प्यार दिखाते थे लेकिन ऐश्वर्या कई बार उनपर भड़कती हुई नजर आई थीं।
बिग बॉस से बाहर आने के बाद नील और ऐश्वर्या (Aishwarya Sharma) के मनमुटाव की खबरें आ रही थीं और अब ऐश्वर्या ने ऐसी खबरें फैलाने वालों को जमकर खरी खोटी सुनाई है।
