एक साथ बड़े पर्दे पर दिखेगी अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना की जोड़ी, Goodbye की रिलीज डेट आई सामने
Goodbye Movie : 79 वर्षीय अमिताभ बच्चन (Amitabh bachchan) इस उम्र में भी सबसे सक्रिय कलाकारों में से हैं। उनकी कई फिल्में आने वाले दिनों में रिलीज के लिए तैयार हैं। इस बीच अब उनकी फिल्म ‘गुडबाय‘ (Goodbye) का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। यह एक फैमिली ड्रामा फिल्म है। रिलीज किए गए पोस्टर में अमिताभ बच्चन (Amitabh bachchan) के साथ ‘पुष्पा‘ फेम एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) भी हैं। यह रश्मिका की डेब्यू फिल्म है। रश्मिका (Rashmika Mandanna) के डेब्यू का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के पोस्टर ने फैन्स के बीच उत्साह को और बढ़ा दिया है।
अमिताभ ने शेयर किया पोस्टर
अमिताभ बच्चन (Amitabh bachchan) कुर्ता पैजामा पहने विंटर जैकेट में पतंग उड़ा रहे हैं। उनके पीछे खड़ीं रश्मिका (Rashmika Mandanna) ने ओवरसाइज्ड कुर्ता पहना है। दोनों कलाकार आसमान की ओर देखते हुए पतंग उड़ा रहे हैं। अमिताभ (Amitabh bachchan) ने पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘परिवार का साथ है सबसे खास। जब कोई नहीं होता पास, तब भी रहता है इनका एहसास। गुडबाय आपके नजदीकी सिनेमाघरों में सात अक्टूबर 2022 को रिलीज होगी।‘
View this post on Instagram
रश्मिका (Rashmika Mandanna) ने इसी पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन दिया, ‘पापा और मैं, आ रहे हैं आपके परिवार से मिलने 7 अक्टूबर को।‘
View this post on Instagram
Must Read : कितना निर्दयी हो गया है आज का इंसान, नहीं दिख रही दिख रही मासूम जान
फिल्म के अन्य कलाकार
यह फिल्म सात अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के अन्य कलाकारों में नीना गुप्ता, पवैल गुलाटी और सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) हैं। इसे विकास बहल ने निर्देशित किया है। एकता कपूर (Ekta Kapoor) फिल्म की प्रोड्यूसर हैं। संगीत अमित त्रिवेदी ने दिया है।
अमिताभ के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
‘गुडबाय’ (Goodbye) के अलावा इसी शुक्रवार को अमिताभ बच्चन (Amitabh bachchan) की ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) रिलीज होने जा रही है। इसके अलावा उनके पास सूरज बड़जात्या की ‘ऊंचाई’ है। अमिताभ (Amitabh bachchan) इस वक्त टीवी क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ होस्ट कर रहे हैं।
Must Read : Money Laundering Case : नोरा फतेही से एक बार फिर हुई पूछताछ, कई घंटो तक चली बातचीत
