Money Laundering Case : नोरा फतेही से एक बार फिर हुई पूछताछ, कई घंटो तक चली बातचीत
Money Laundering Case : सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली पुलिस ईओडब्ल्यू, (आर्थिक अपराध शाखा) ने एक बार फिर नोरा फतेही पूछताछ की है और रिपोर्ट्स के मुताबिक 200 करोड़ रंगदारी मामले में नोरा से 50 से ज्यादा सवाल पूछे गए और उन्हें किए गए सवालों में शामिल है – उन्हें क्या उपहार मिले और उन्होंने किससे बात की और वो सुकेश से कहां मिलीं, इत्यादि।
रिपोर्टों में कहा गया है की वो टीम का सहयोग कर रही थीं और नोरा ने कहा कि उनका जैकलीन फर्नांडीज से कोई संबंध नहीं है और वे दोनों सुकेश चंद्रशेखर से अलग-अलग बात कर रही थी और एएनआई के मुताबिक, नोरा ने कहा कि उनकी पत्नी ने नेल आर्ट फंक्शन के लिए उनसे बात की और फिर अक्सर उसे फोन किया और उन्होंने नोरा को एक बीएमडब्ल्यू और अन्य उपहार दिए और एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें सुकेश की आपराधिक बैकग्राउंड के बारे में नहीं जानती थी और यह भी कहा कि सुकेश ने उनके मैनेजर और कजिन के साथ बातचीत की और उनके साथ सुकेश की बहुत कम बातचीत हुई है।
Delhi Police EOW (Economic Offences Wing) questioned actor-dancer Nora Fatehi yesterday in connection with jailed conman Sukesh Chandrashekhar money laundering case.
(File photo) pic.twitter.com/E7FVRYgzQ9
— ANI (@ANI) September 3, 2022
Money Laundering Case : इससे पहले ईडी ने नोरा फतेही को 14 अक्टूबर को कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर मामले में जांच में शामिल होने के लिए तलब किया था और इस बीच, प्रवर्तन निदेशालय ने सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नांडीज को आरोपी बनाया है और इससे पहले एक्ट्रेस को 200 करोड़ की रंगदारी के मामले में ईडी ने कई बार तलब किया था।
कुछ महीने पहले ईडी ने एक्ट्रेस की संपत्ति की जाँच की थी और उनसे पूछताछ भी की थी और एजेंसी ने अप्रैल में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत अभिनेता की ₹7 करोड़ की संपत्ति को अस्थायी रूप से कुर्क किया था और ईडी का आरोप है कि सुकेश ने जैकलीन को 52 लाख रुपए का घोड़ा और 9 लाख रुपए की फारसी बिल्ली भी गिफ्ट में दी थी।
अभिनेत्री ने कथित तौर पर खुलासा किया और सुकेश चंद्रशेखर उनसे केवल दो बार मिले थे और जब वो पैरोल पर बाहर थे और जैकलीन कई मौकों पर ईडी के समक्ष पूछताछ के लिए पेश हुई और आखिरी बार उन्हें 27 जून को बुलाया गया था।
Must Read : कितना निर्दयी हो गया है आज का इंसान, नहीं दिख रही दिख रही मासूम जान
नोरा फतेही और जैकलीन से सबूत जुटा रही है पुलिस
Money Laundering Case : बता दें कि शुक्रवार को दिल्ली पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंसिस विंग की ओर से नोरा फतेही से करीब 7 घंटे तक पूछताछ की गई और सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के एक्सटोर्शन केस को लेकर नोरा से ये पूछताछ दिल्ली ऑफिस में की गई और दिल्ली पुलिस ने बीते हफ्ते नोरा को समन जारी किया और शुक्रवार सुबह स्टेटमेंट रिकॉर्ड करवाने के लिए कहा था और इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि नोरा सुबह 11 बजे ऑफिस आई और शाम को 6 बजे वापस गई हैं और पुलिस ने नोरा से सुकेश से मिले गिफ्ट्स के बारे में पूछताछ की है और इस दौरान नोरा से करीब 50 से अधिक सवाल भी पूछे गए।
गौरतलब है कि 200 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने के आरोपी सुकेश ने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस और नोरा फतेही और लीना मारिया पर करोड़ों रुपये खर्च किए है और इन्हें महंगे- महंगे तोहफे दिए है और इस मामले में दिल्ली पुलिस की ईओडब्ल्यू ने सबसे पहले मामला दर्ज किया था और वहीं इसके बाद ईडी ने मनी लॉड्रिंग के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जैकलीन और नोरा समेत अन्य से पूछताछ के बाद आरोपपत्र दायर किया था और ऐसे में अब पुलिस नोरा और जैकलीन से बातचीत कर सबूत जुटाने में जुटी है।
Must Read : अक्षर पटेल की हुई चांदी-चांदी, रविंद्र जडेजा पुरे एशिया कप से बाहर
