
Anushka Sharma and Virat Kohli son Akaay: विदेशी नागरिक है अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का बेटा ‘अकाय’, जाने किस देश में हुआ जन्म

Anushka Sharma and Virat Kohli son Akaay: बाॅलीवुड के प्यारे कपल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली (Anushka Sharma and Virat Kohli) हाल ही में दूसरी बार माता-पिता बने। अनुष्का शर्मा ने 15 फरवरी को प्यारे से बेटे को जन्म दिया हालांकि इस खुशखबरी को कपल ने 20 फरवरी को फैंस के साथ शेयर किया। कपल ने अपने लाडले का नाम अकाय रखा है। अनुष्का शर्मा ने अकाय को लंदन में जन्म दिया है जिसके बाद से ही ऐसी चर्चा होने लगी कि विरुष्का के लाडले को ब्रिटिश नागरिकता मिलेगी। आइए बताते हैं क्या अकाय ब्रिटिश नागरिक होंगे या उन्हें भारतीय नागरिकता मिलेगी।
एक रिपोर्ट बताती है कि अकाय ब्रिटिश नागरिक नहीं हैं। नियम यह निर्धारित करते हैं कि यूके में पैदा होने से स्वचालित रूप (अपने आप ही) से नागरिकता नहीं मिल जाती है।
View this post on Instagram
ब्रिटिश नाकरिकता के लिए क्या है नियम
ब्रिटिश सरकार के नियमों के मुताबिक, वहां का नागरिक होने के लिए पैरेंट्स को कम से कम ब्रिटिश नागरिक होना चाहिए या फिर वो लंबे समय से वहां रहते हों। इस वजह से यूके के बाहर रहने वाले ब्रिटिश नागरिकों के बच्चों को अपने आप ही वहां की नागरिकता मिल जाती है।अकाय के मामले में लंदन में जन्म और उसी शहर में उनके माता-पिता की प्रॉपर्टी होने के बावजूद उन्हें ब्रिटिश नागरिकता नहीं मिलेगी। हालांकि उनके पास यूके का पासपोर्ट होगा।
अकाय कोहली को मिलेगी भारतीय नागरिकता
विराट और अनुष्का (Anushka Sharma and Virat Kohli) के मामले में दोनों में से कुछ भी नहीं है, इसलिए अकाय भारतीय नागरिक ही कहलाएंगे और उन्हें भारत की ही नागरिकता मिलेगी।
Must Read: Mrunal Thakur New House: आलीशान बंगले की मालकिन बनीं मृणाल ठाकुर, जाने कितनी है कीमत
बता दें कि अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में विराट कोहली (Anushka Sharma and Virat Kohli) संग शादी रचाई थी। 11 जनवरी 2021 को अनुष्का शर्मा ने वामिका को जन्म दिया था।15 फरवरी 2024 को अनुष्का ने बेटे अकाय को जन्म दिया।