Divya Aggarwal Husband Apoorva Padgaonkar: मुंबई के 4 रेस्टोरेंट के मालिक हैं दिव्या अग्रवाल के पति अपूर्व पडगांवकर, जाने कितनी है नेटवर्थ

Divya Aggarwal

Divya Aggarwal Husband Apoorva Padgaonkar: टीवी एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल (Divya Aggarwal) शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। उन्होंने मंगलवार को बॉयफ्रेंड अपूर्व पडगांवकर संग मराठी रीति-रिवाज से शादी की। उनकी शादी की तस्वीरें और फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

कपल को सोशल मीडिया पर लोग शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं। कुछ समय पहले ही दिव्या (Divya Aggarwal) ने एक पोस्ट शेयर करके अपने बॉयफ्रेंड संग शादी की तारीख का ऐलान किया था। दिव्या अपनी शादी के लिए काफी एक्साइटेड थीं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

दिव्या (Divya Aggarwal) ने बिना किसी शोशेबाजी के एकदम सादगी के साथ मुंबई में ब्याह रचाया है। दिव्या भले ही हमेशा लाइमलाइट में रहती हों, लेकिन उनके पति हमेशा शोबिज की चकाचौंध से थोड़ा दूर ही रहते हैं। ये तो सभी जानते हैं कि दिव्या के पति का मनोरंजन जगत से कोई ताल्लुक नहीं है। तो फिर दिव्या के पति करते क्या है? आइए आपको बताते हैं।

दिव्या अग्रवाल के पति क्या करते हैं

रिपोर्ट्स के मुताबिक दिव्या अग्रवाल (Divya Aggarwal) के पति अपूर्व पडगांवकर इंटरप्रेन्योर हैं। बिजनेसमैन होने के अलावा अपूर्व एक इंजीनियर भी हैं। उन्होंने MBA भी किया हुआ है। उनके मुंबई में चार रेस्ट्रां हैं। वाशी में ‘द टाइट पब’ और सॉय स्ट्रीट नाम से। बांद्रा में लेमन लीफ और येलो टैंग नाम से। इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहते हैं। 56.7k फॉलोवर्स हैं। कुत्तों से इन्हें बेहद लगाव है। वह महिलाओं के लिए मास्टर क्लास भी आयोजित करते हैं, जिसमें वह खाना पकाने से लेकर पेंटिंग समेत अन्य एक्टिविटीज को सिखाते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अपूर्व की कुल संपत्ति 100 करोड़ रुपये है।

Must Read: Anushka Sharma and Virat Kohli son Akaay: विदेशी नागरिक है अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का बेटा ‘अकाय’, जाने किस देश में हुआ जन्म

दिव्या अग्रवाल नेटवर्थ

दिव्या (Divya Aggarwal) का जन्म 4 दिसंबर 1992 को नवी मुंबई में हुआ था। उनका जन्म संजय अग्रवाल और रोज़ी अग्रवाल के घर हुआ था। दिव्या का एक भाई भी है जिसका नाम प्रिंस अग्रवाल है। दिव्या ने अपनी स्कूली शिक्षा सेंट जेवियर्स हाई स्कूल से पूरी की। दिव्या ने पत्रकारिता में मास्टर्स किया। वह सानपाड़ा कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड टेक्नोलॉजी, कैनेडियन यूनिवर्सिटी, दुबई की पूर्व छात्रा हैं। दिव्या एक डांसर भी हैं और उन्होंने टेरेंस लुईस डांस एकेडमी से डांस सीखा है। दिव्या ने एलिवेट डांस इंस्टीट्यूट नाम से अपनी खुद की डांस अकादमी भी खोली। उन्होंने इलियाना डिक्रूज और शिल्पा शेट्टी जैसी एक्ट्रेस के लिए भी कोरियोग्राफी की है। रिपोर्ट के मुताबिक, दिव्या अग्रवाल की कुल संपत्ति 7 से 10 करोड़ रुपये के बीच है। दिव्या को सबसे अधिक वेतन पाने वाली भारतीय मॉडलों में से एक कहा जाता है, जो प्रति प्रोजेक्ट लगभग 10 से 15 लाख रुपये कमाती है।