Arjun Kapoor and Malaika Arora: अर्जुन कपूर ने कंफर्म किया मलाइका संग अपना ब्रेकअप, भरी सभा में स्वीकारा
Arjun Kapoor and Malaika Arora: पिछले काफी समय से अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा संग ब्रेकअप की खबरों को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। हालांकि, अब तक दोनों ने अपने ब्रेकअप की खबरों को कंफर्म नहीं किया है, लेकिन हाल ही में दी स्पीच से ऐसा क्लीयर हो गया कि अर्जुन अब मलाइका संग रिलेशनशिप में नहीं है। वो सिंगल हैं।
दरअसल, हाल ही में अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) को उनकी अपकमिंग फिल्म के प्रमोशन के चलते दीपोत्सव सेलिब्रेशन में स्पॉट किया गया, जहां उन्होंने एक छोटी-सी स्पीच दी और अपना ब्रेकअप भी कंफर्म कर दिया। एक्टर ने स्पीच में कहा- ‘अभी सिंगल हूं मैं रिलैक्स, इन्होंने लंबा और हैंडसम बता दिया तो ऐसा लगा कि शादी की बात कर रहे। लेकिन सिंगल हूं मैं। हैप्पी दिवाली।’
View this post on Instagram
बता दें कि अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) 2017 से मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे थे। हालांकि दोनों के बीच पता नहीं ऐसा क्या हुआ कि कुछ महीनों से उनके ब्रेकअप की खबरें सामने आने लगीं।
काम की बात करें तो अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) जल्द ही फिल्म सिंघम अगेन में नजर आएंगे। इसमें उनके अलावा अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ भी नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन डारेक्टर रोहित शेट्टी ने किया है।