Naga Chaitanya and Samantha Ruth Prabhu: नागा चैतन्य ने मिटाई सामंथा रुथ प्रभु से जुड़ी सारी यादे, इंस्टा से डिलीट की फोटो
Naga Chaitanya and Samantha Ruth Prabhu: साउथ स्टार नागा चैतन्य इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। सामंथा रुत प्रभु से तलाक के बाद एक्टर ने पिछले दिनों एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला संग सगाई की थी। वहीं, अब कहा जा रहा है कि कपल जल्द ही शादी के बंधन में भी बंध जाएगा। इसी बीच नागा (Naga Chaitanya) ने अपनी एक्स वाइफ संग अपनी सारी यादें मिटा दी हैं।
दरअसल, तलाक के बाद नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) ने सामंथा से जुड़े सारे पोस्ट्स डिलीट कर दिए थे, सिवाय तीन पोस्ट्स को छोड़कर। एक उनका तलाक अनाउंसमेंट स्टेटमेंट था, एक फिल्म से जुड़ा पोस्टर था और एक कार रेसिंग के दौरान एक्स कपल की फोटो थी। शोभिता से सगाई के बाद एक्टर की सामंथा के साथ कार वाली फोटो इंस्टाग्राम पर मौजूद थी। अब शोभिता से शादी की रस्में शुरू होने के बाद चैतन्य ने आखिरकार सामंथा के साथ वह तस्वीर डिलीट कर दी है।
View this post on Instagram
डिलीट की गई फोटो में सामंथा और चैतन्य (Naga Chaitanya) एक स्पोर्ट कार से निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ एक्टर ने लिखा था, “थ्रोबैक, मिसेज और गर्लफ्रेंड।”
बता दें, नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) और सामंथा रुथ प्रभु ने 7 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 2017 में गोवा में धूमधाम से शादी रचाई थी। हालांकि, दोनों की ये शादी टिक नहीं पाई और साल 2021 में उनका तलाक हो गया। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने अलग होने की घोषणा की थी।
