Koffee with Karan: ‘कॉफी विद करण’ में पापा शाहरुख़ खान संग नजर आएंगे आर्यन

Koffee with Karan

Koffee with Karan: मशूहर फिल्म मेकर करण जौहर का पॉपुलर शो कॉफी विद करण (Koffee with Karan) हमेशा ही चर्चा में बना रहता है। फैंस शो के अगले सीजन का बेसब्री से इंतजार करते हैं। ऐसे में एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुन फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।

कॉफी विद करण में दिखेगी शाहरुख- आर्यन की जोड़ी
दरअसल, इस बार कॉफी विद करण (Koffee with Karan) में बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान अपने बेटे आर्यन खान के साथ नजर आने वाले हैं। ऐसा पहली बार होगा जब किंग खान बेटे आर्यन के साथ स्क्रीन पर देखाई देने वाले हैं। ऐसे में दोनों को पहली बार एक साथ देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा। बाप-बेटे की जोड़ी मिलकर काफी एंटरटेन करने वाले हैं। जिसे देखना काफी एक्साइटिड होगा। वहीं, खबर है कि इसी एपिसोड में गौरी खान भी सरप्राइज एंट्री कर सकती हैं।

Must Read: Bawaal Release Date: वरुण धवन-जाह्नवी कपूर की फिल्म बवाल की नई रिलीज डेट आई सामने

इस प्रोजेक्ट्स पर काम कर आर्यन खान
वर्क फ्रंट की बात करें तो, शाहरुख खान जल्द ही फिल्म जवान में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वहीं, आर्यन खान स्टार किड वेब सीरीज ‘स्टारडम’ से इंडस्ट्री में निर्देशक के तौर पर कदम रखने जा रहे हैं। इन दिनों वो वेब सीरीज पर जमकर काम कर रहे हैं और कॉफी विद करण (Koffee with Karan) में उनका आना उनके करियर में चार चांद ला सकता है।