Karan Deol Weeding: जानिए आखिर क्यों सनी देओल के बेटे की शादी में नहीं पहुंचीं हेमा मलिनी

Karan Deol

Karan Deol Weeding: सनी देओल के बेटे करण देओल (Karan Deol) ने 18 जून को लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड द्रिशा आचार्य संग शादी के बंधन में बंध गए हैं। कपल की शादी मुंबई में काफी धूमधाम से हुई, जहां उनके उनके परिवारिक सदस्यों के अलावा इंडस्ट्री से कई जाने-माने स्टार्स शामिल हुए। करण की शादी में उनके फैमिली मेंबर्स खूब महफिल जमाते नजर आए, लेकिन उनकी सौतेली दादी हेमा मालिनी और बुआ ईशा-अहाना कहीं नजर नहीं आईं। ऐसे में हेमा और उनकी बेटियों की गैर-मौजूदगी भी सोशल मीडिया पर एक चर्चा का विषय बन गया। तो आइए जानते हैं करण की सौतेली दादी और बूआ के नदारद रहने की क्या वजह रही…

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


खबरें हैं कि आमंत्रण मिलने के बावजूद भी हेमा मालिनी और उनकी बेटियां ईशा-अहाना शादी (Karan Deol) का हिस्सा नहीं बनीं। ऐसे में यही कहा जा रहा है कि हेमा मालिनी ने हमेशा ही धरम जी की पहली फैमिली से एक सम्मानजनक दूरी बनाए रखी है। यही वजह थी कि वह सनी देओल के बेटे की शादी में भी शामिल नहीं हुईं।

Must Read: Koffee with Karan: ‘कॉफी विद करण’ में पापा शाहरुख़ खान संग नजर आएंगे आर्यन

बता दें, धर्मेंद्र ने 1980 में हेमा मालिनी से दूसरी शादी रचाई थी। ऐसे में शादी के बाद से ही उन्होंने धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर और उनके बच्चों से दूरी बनाए रखी। प्रकाश कौर (Karan Deol) ने भी इस दूरी को मेंटेन किया। दोनों को कभी भी एक-दूसरे के साथ नहीं देखा गया और न ही वे एक दूसरे के बच्चों के साथ नजर आईं। दोनों ने पिछले 42 सालों में इसी तरह का रिश्ता मेंटेन किया हुआ है।