
Deepika Padukone Welcomes Baby Girl: दीपिका और रणवीर के घर आई एक नन्ही परी, जाने क्या रखा बेटी का नाम

Deepika Padukone Welcomes Baby Girl: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक प्यारी सी बिटिया के माता पिता बन गए हैं। एक्ट्रेस ने आज ही अपने पहले बच्चे को मुंबई के एक अस्पताल में जन्म दिया है। बेटी के जन्म के बाद कपल का फैंस और करीबियों की खूब बधाइयां मिल रही हैं। वहीं, अब हाल ही में दीपिका (Deepika Padukone) और रणवीर ने पेरेंट्स बनने के बाद पहला पोस्ट किया है, जो खूब वायरल हो रहा है।
View this post on Instagram
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक कॉमन पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा- बेबी गर्ल का स्वागत करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने जन्म डेट शेयर करते हुए लिखा 8.9.2024 दीपिका और रणबीर। कपल के इस पोस्ट के आने की देर ही थी कि इस पर धड़ाधड़ कमेंट्स आने लगे। फिल्म स्टार्स, करीबियों से लेकर फैंस तक उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं।
बता दें, दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह ने साल 2018 में रणवीर सिंह संग शादी रचाई थी और अब शादी के 6 साल बाद इस कपल ने एक प्यारी बेटी का स्वागत किया है, जिससे उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं है।
Must Read: Sargun Mehta and Ravi Dubey: सरगुन ने खुद दी थी रवि दुबे को निया शर्मा संग किसिंग सीन की परमिशन