Divya Aggarwal Pregnancy News: शादी से पहले प्रेग्नेंट होने की खबरों पर दिव्या अग्रवाल ने तोड़ी चुप्पी, जाने क्या कहा?
Divya Aggarwal Pregnancy News: ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 1’ की विनर दिव्या अग्रवाल (Divya Aggarwal) ने 20 फरवरी को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड अपूर्व पाडगावंकर के साथ शादी रचाई। शादी के हर फंक्शन से लेकर दिव्या अपने आउटफिट को लेकर भी खास चर्चा में रहीं। दिव्या पर्पल आउटफिट में दुल्हनिया बनीं लेकिन शादी से ज्यादा बिग बॉस ओटीटी 1 की विनर दिव्या अग्रवाल प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में छा गई।
View this post on Instagram
ये चर्चा होने लगी कि वो प्रेग्नेंट हैं और इसी वजह से ब्याह रचाया है। वहीं अब दिव्या (Divya Aggarwal) ने क्रिप्टिक नोट से सबकी बोलती बंद कर दी है।दिव्या ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा-‘कहने के बजाय ‘इतने मोटे क्यो हो, इतने पतले क्यो हो, इतने काले क्यो हो, इतने छोटे क्यो हो, इतने लंबे क्यो हो?’ बस कहें, ‘प्यारे लग रहे हो।’ हर वक्त बकवास करने की जरूरत नहीं होती भाई।’
बता दें कि दिव्या (Divya Aggarwal) ‘एमटीवी ‘स्प्लिट्सविला 10’, ‘ऐस ऑफ स्पेस 1’ और ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 1’ जैसे शोज का हिस्सा रह चुकी हैं। उन्होंने हॉरर मूवी ‘रागिनी एमएमएस 2’ में अपनी एक्टिंग का दमखम भी दिखाया।
Must Read: Shahid Kapoor Hobbies: सिगरेट का सेवन नहीं करते शाहिद कपूर, कहानी सुनकर हैरान रह जाएंगे आप
