Eijaz Khan-Pavitra Punia breakup: एजाज खान-पवित्रा पुनिया का हुआ ब्रेकअप, वजह ये है

Eijaz Khan-Pavitra Punia

Eijaz Khan-Pavitra Punia: रियालिटी शोज के दौरान स्टार्स का प्यार में पड़ना आम बात है। जहां कुछ कपल रियालिटी शोज से निकलने के बाद एक-दूसरे से शादी रचा लेते हैं। वहीं कुछ स्टार्स कपल्स का ब्रेकअप हो जा है। इस ब्रेकअप की लिस्ट में आसिम रियाज-हिमांशी खुराना, माहिरा शर्मा- पारस छाबड़ा, बंदगी कालका-पुनीश शर्मा जैसे स्टार्स के नाम शामिल है। वहीं अब इस लिस्ट में एक और स्टार कपल का नाम जुड़ गया है। ये कपल और कोई नहीं बल्कि ‘बिग बाॅस’ 14 फेम पवित्रा पुनिया- एजाज खान (Eijaz Khan-Pavitra Punia) हैं।

खबर है कि अब इनका (Eijaz Khan-Pavitra Punia) भी रिश्ता खत्म होने के कगार पर है। एक इंग्लिश वेब पोर्टल की पोर्ट के मुताबिक, पवित्रा पुनिया और एजाज खान की लव स्टोरी अब खत्म होने जा रही है। दावा किया गया है कि दोनों के बीच चीजें कुछ सही नहीं चल रही हैं। हालांकि वह साथ रह रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by TellyMasala (@tellymasala)

मगर फिर भी इनके बीच टेंशन का माहौल है। सोर्सेज के अनुसार दोनों कोशिश कर रहे हैं अपने डूबते रिश्ते को बचाने की लेकिन सफलता नहीं मिल रही है। हालांकि इस बात की पुष्टि कपल ने नहीं की है इसलिए अभी कुछ भी कहना मुश्किल है।

एजाज और पवित्रा (Eijaz Khan-Pavitra Punia) पिछले 3 सालों से मुंबई के मलाड इलाके में साथ रह रहे हैं। कई इंटरव्यूज में एजजा ने एक्ट्रेस की तारीफ भी की है। बताया है कि उन्होंने ही उनको इंसान बनाया है। इतना ही नहीं इन दोनों को अभी 11 दिसंबर की रात साथ में एक अवॉर्ड फंक्शन में भी देखा गया था। दोनों को देखकर ऐसा नहीं लगा था कि उनके रिश्ते में खटास आ गई है या फिर कोई बात है।

एजाज और पवित्रा पुनिया (Eijaz Khan-Pavitra Punia) ‘बिग बॉस सीजन 14’ के दौरान साथ आए थे। शो में इन दोनों के गंदे झगड़े देखने को मिले थे। मगर कई बार इनके बीच प्यार के बुलबुले भी फूटते नजर आए थे। शो के बाद इन दोनों ने एक-दूसरे को आखिरकार प्रपोज कर दिया था।

Must Read: Manisha Rani Car Collection: मनीषा रानी के सपने हुए पूरे, खरीदी पहली लग्जरी कार, जानिए कीमत