Elvish Yadav and Manisha Rani: एल्विश यादव ने मनीषा रानी से की मुलाकात, क्या कुछ धमाका करने वाले हैं दोनों?

Elvish Yadav and Manisha Rani

Elvish Yadav and Manisha Rani Photo: सलमान खान (Salman Khan) का शो ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ (Bigg Boss OTT 2) में एल्विश यादव और मनीषा रानी (Elvish Yadav and Manisha Rani) की जोड़ी काफी चर्चा में रही। दोनों को खूब फ्लर्ट करते हुए देखा गया था। शो के खत्म होने के बाद इनके फैंस ने उन्हें काफी मिस किया। इस दौरान सभी कंटेस्टेंट्स ने अपने-अपने दोस्तों से मुलाकात की और पार्टीज की मगर इस बीच एल्विश यादव और मनीषा रानी को मुलाकात करते हुए नहीं देखा गया। ऐसे में दोनों को शो के बाद पहली बार मुलाकात की, जिसके बाद चर्चा जोरों पर होने लगी है कि दोनों कुछ नया धमाका लेकर आने वाले हैं।

एल्विश यादव और मनीषा रानी (Elvish Yadav and Manisha Rani) ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के पॉपुलर कंटेस्टेंट रहे थे। जहां एल्विश इस शो के विजेता रहे वहीं, मनीषा इसकी सेकेंड रनर अप रही थीं। शो में दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। साथ ही इनका फ्लर्ट तो अब तक कोई नहीं भुला पाया है। इसकी कोई ना कोई क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। ऐसे में फैंस उन्हें साथ में स्क्रीन शेयर करते हुए देखने के लिए बेताब हैं। अब इसी बीच इनकी मुलाकात ने इस बात को और भी हवा दे दी है कि दोनों किसी ना किसी प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Elvish Raosahab (@elvish_yadav)

एल्विश यादव ने मनीषा के साथ शेयर की फोटो

एल्विश यादव ने मनीषा रानी (Elvish Yadav and Manisha Rani) के साथ पोस्ट शेयर की है। इसमें दोनों साथ में पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। इनके बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है। तस्वीर को शेयर करने के साथ ही एल्विश ने लिखा, ‘गेस करो…क्या होने वाला है। हो गया ना रीयूनियन।’ इस फोटो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स जमकर कमेंट्स करने लगे हैं। एक ने लिखा, ‘सिस्टम हैंग होगा अब?’ दूसरे ने लिखा, ‘एल्विश-मनीषा को नजर ना लगे।’ तीसरे ने लिखा, ‘और इंतजार नहीं होता।’ इसके अलावा एक अन्य ने लिखा, ‘अब आएगा मजा।’ इसी तरह से लोग खूब रिएक्शन दे रहे हैं।

उर्वशी रौतेला के साथ एल्विश ने किया रोमांस

आपको बता दें कि बिग बॉस से बाहर आने के बाद एल्विश यादव को एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के साथ म्यूजिक वीडियो में रोमांस करते हुए देखा गया था। उनके इस गाने का टाइटल ‘हम तो दीवाने’ (Hum To Deewane) है। इसके बाद उन्हें एक्ट्रेस ईशा गुप्ता के साथ देखा गया था, जिसके बाद चर्चा जोरों पर थी कि दोनों अपकमिंग प्रोजेक्ट में स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देने वाले हैं। ऐसे में अब मनीषा (Elvish Yadav and Manisha Rani) के साथ उनकी फोटो सामने आई है और उनका कैप्शन किसी प्रोजेक्ट की ओर इशारा कर रहा है। खैर, आगे ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार करना होगा कि क्या होता है?