Jacqueline Fernandez and Sukesh Chandrashekhar: जेल में बैठकर ‘जैकलीन फर्नांडिस’ को धमकी दे रहा है सुकेश चंद्रशेखर, दर्ज की शिकायत
Jacqueline Fernandez and Sukesh Chandrashekhar: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) लंबे समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। जैकलीन फर्नांडिस का नाम कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ रहा है जिस वजह से वह कानूनी पचड़े में फंसे हुईं हैं। बीते दिनों ही ईडी ने कहा था कि जैकलीन सुकेश की 200 करोड़ की ठगी में बराबर की हिस्सेदार थीं।
इन सब दावों के बीच अब जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) ने पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा के पास कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।एक्ट्रेस का दावा है कि जेल में रहने के बावजूद सुकेश उन्हें लगातार परेशान कर रहा है और धमकी दे रहा है। वह लगातर एक्ट्रेस को लेटर लिखकर अपनी भावनाएं बयां करते रहते हैं। अब इसी से परेशान होकर एक्ट्रेस नेशिकायत की है।
एक वेब पोर्टल की रिपोर्ट के मुताबिक जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) ने हाल ही में पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा को एक लेटर लिखा है। उन्होंने गवाह की सुरक्षा में सिस्टम की तरफ से विफलता पर भी चिंता जाहिर की है। ऑफिशियल ईमेल आईडी से की गई शिकायत में एक्ट्रेस ने पुलिस कमिश्नर से उनकी सुरक्षा के लिए फौरन कार्रवाई करने की मांग की है। एक्ट्रेस ने कहा कि वह भी एक जिम्मेदार नागरिक हैं लेकिन वह अभी ऐसे मामले में उलझी हुई हैं जिसके परिणाम उनके भविष्य पर बुरा पड़ेगा।
View this post on Instagram
एक्ट्रेस ने दावा किया कि उन्हें सुकेश जेल के अंदर से बैठकर परेशान कर रहा है। मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है और धमकी भी दे रहा है। वह नहीं जानती कि जेल के अंदर से उसे ऐसे कम्यूनिकेट करने का मौका कैसे मिल रहा है। पुलिस को इस मामले में गंभीरता से एक्शन लेना चाहिए। शिकायत में एक्ट्रेस ने उन न्यूजपेपर की तीन कटिंग भी अटैच की हैं जो दिसंबर, 2023 में पब्लिश हुए थे।
जैकलीन (Jacqueline Fernandez) ने कहा कि उनकी सुरक्षा को खतरा है इसलिए इस मामले की जल्द से जल्द जांच शुरू की जाए। इसके साथ ही आईपीसी की धाराओं के तहत उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए क्योंकि उसका ऐसा करना न सिर्फ मुझे परेशान कर रहा रहा है बल्कि देश की कानून व्यवस्था और न्याय प्राणाली पर भी एक तरह का हमला है। एक्ट्रेस ने मांग की कि सुकेश के लिए उपलब्ध सभी कम्यूनिकेशन मीडिया की जांच की जाए और उसके गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए कड़ा कदम उठाया जाए।
