Janhvi Kapoor welcomed Ganpati Bappa: साड़ी पहन बिल्कुल माँ श्रीदेवी की तरह जाह्नवी कपूर ने किया गणपति बप्पा का स्वागत
Janhvi Kapoor On Ganesh Chaturthi 2023: पूरे देश में आज गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) की धूम है। देश के कोने- कोने में लोग अपने घरों में गणपति बप्पा का स्वागत कर रहे हैं। बॉलीवुड में भी गणपति उत्सव की अलग ही धूम देखने को मिल रही है। शिल्पा शेट्टी से लेकर मनीष मल्होत्रा, करण जौहर और तुषार कपूर जैसे सितारों ने अपने- अपने घरों में गणपति बप्पा को विराजमान किया है। गणेश चतुर्थी के मौके पर एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi kapoor) फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर बप्पा के दर्शन करने पहुंची थीं, जहां से उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। इन फोटोज को खुद जाह्नवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है।
बहन संग मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) के घर पहुंचीं जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor)
इन तस्वीरों में एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर गोल्डन कलर की साड़ी पहनें नजर आ रही हैं। फोटो में जाह्नवी के साथ खुशी कपूर भी नजर आ रही हैं।
View this post on Instagram
जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने बालों में लगाया गजरा
इन तस्वीरों में जाह्नवी कपूर ने अपने बालों का जूड़ा बनकर उसमें गजरा लगाया हुआ है। फोटो में जाह्नवी इस गणपति लुक में बहुत प्यारी लग रही हैं।
जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) के ईयररिंग्स
इस साड़ी के साथ जाह्नवी ने अपने कानों में गोल्डन और ग्रीन कलर के खूबसूरत ईयररिंग्स पहने हुए हैं। फोटो में बोनी कपूर की लाडली की सादगी देख फैंस भी फिदा हो गए हैं।
जाह्नवी कपूर ने दिए एक से बढ़कर एक पोज
इस तस्वीर में एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) एक से बढ़कर एक पोज देती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।
