Karan Aujla Bat: आईपीएल फाइनल में करोड़ों रुपये हारे सिंगर करण औजला

Karan Aujla

Karan Aujla Bat: आईपीएल के फाइमल में इस साल विराट कोहली की टीम RCB की ऐतिहासिक जीत देखने को मिली. जिसका जश्न अभी भी पूरे देश मनाया जा रहा है. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि पंजाबी इंडस्ट्री के एक सिंगर को विराट की जीत से बड़ा झटका लगा. ये सिंगर RCB की जीत से अपने करोड़ों रुपये गंवा बैठा है.

RCB की जीत से इस सिंगर के डूबे 3 करोड़

हम बात कर रहे हैं पंजाबी सिनेमा के रॉकस्टार सिंगर करण औजला (Karan Aujla) की. दरअसल आईपीएल 2025 के फाइनल में RCB और PBKS के बीच हुए मुकाबले पर कई लोगों ने बेट लगाई थी. इसमें से एक नाम करण औजला का भी है. इसकी जानकारी सिंगर ने खुद सोशल मीडिया के जरिए सबको दी और बताया कि RCB की जीत से उन्हें करोड़ों को नुकसान हुआ है.

‘पंजाब किंग्स’ पर करण ने लगाई थी 3 करोड़ की बेट

करण औजला (Karan Aujla) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया और बताया कि उन्होंने Punjab Kings पर कितना स्टेक लगाया था. वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार करण ने प्रीति जिंटा की टीम पर करीब 3 करोड़ रुपए की की बेट लगाई थी. ऐसे में जब जीत RCB की हुई है, तो करण औजला के 3 करोड़ रुपये भी डूब गए हैं. अगर जीत प्रीति की टीम की होती तो करण के पैसे सीधा डबल हो जाते.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Karan Aujla (@karanaujla)

नुकसान के बाद भी करण ने दी थी विराट को बधाई

बता दें कि इतने बड़े नुकसान के बावजूद करण औजला (Karan Aujla) ने विराट कोहली को उनकी टीम के जीतने पर बधाई दी थी. सिंगर ने स्टोरी पर एक नोट शेयर किया था. जिसमें उन्होंने लिखा कि, ‘दोनों टीम्स और सभी प्लेयर्स क्या गेम था. RCB को बधाई..’

6 रन से हारी थी पंजाब किंग्स

बता दें कि विराट कोहली की टीम RCB ने प्रीति जिंटा की टीम पंजाब किंग्स को 6 रन से हराया था. विराट की टीम ने 17 साल कर इस जीत का इंतजार किया था. जीत के बाद विराट के साथ उनकी वाइफ और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी काफी भावुक होती नजर आई थी.

Must Read: Ajey The Untold Story of a Yogi: योगी आदित्यनाथ पर बनी फिल्म कब होगी रिलीज, जानें पूरी डिटेल