Ajey The Untold Story of a Yogi: योगी आदित्यनाथ पर बनी फिल्म कब होगी रिलीज, जानें पूरी डिटेल
Ajey The Untold Story of a Yogi: सम्राट सिनेमैक्स ने अपनी अपकमिंग फिल्म अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी को रिलीज करने की घोषणा की है.यूपी के मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर की गई घोषणा के साथ, प्रोडक्शन हाउस ने एक दमदार पोस्टर भी जारी किया है.
पोस्टर में फिल्म (Ajey) के लीड अनंत जोशी भगवा वस्त्र पहने दिखाई दिए. निर्माताओं ने पोस्टर रिलीज कर कैप्शन में लिखा – ‘जग छोड़ा,भगवा ओढ़ा,सेवा में रम गया. एक योगी–जो अकेला ही पूरा आंदोलन बन गया’
मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर रिलीज की घोषणा करना क्यों है खास ?
फिल्म (Ajey) निर्माता रितु मेंगी का कहना है योगी आदित्यानाथ का जीवन कई लोगों के लिए प्रेरणादायक है. इस फिल्म के जरिए उन्होंने योगी जी की सांसारिक सुखों को त्यागकर भारत के प्रभावशाली मुख्यमंत्री बनने के सफर को दर्शाया है.
View this post on Instagram
जन्मदिन पर ये फिल्म (Ajey) रिलीज करना उनके असाधारण जीवन को सम्मान है. इसके साथ ही परेश रावल, दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे. ये फिल्म रविन्द्र गौतम के निर्देशन में बनी है. फिल्म का निर्माण रितु मेंगी ने किया है. इस फिल्म की स्क्रिप्ट दिलीप बच्चन और प्रियांक दुबे द्वारा लिखी गई है. तो वहीं, मीट ब्रदर्स ने फिल्म का म्यूजिक तैयार किया है.
कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म निर्माताओं ने घोषणा की है कि ये फिल्म (Ajey) 1 अगस्त को मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर रिलीज की जाएगी. इससे पहले निर्माताओं ने 26 मार्च को टीजर रिलीज किया था जिसमें योगी जी के शुरुवाती वर्षों को दिखाया गया. अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी हिंदी भाषा के साथ–साथ तेलुगु,तमिल, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज होगी.
