Priyanka Chopra and Nick Johes: चलती कार में निक ने पत्नी प्रियंका चोपड़ा के बनाए बाल, वीडियो वायरल
Priyanka Chopra and Nick Johes: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास (Priyanka Chopra and Nick Johes) शादी के 4 साल बाद भी एक न्यूली मैरिड कपल की तरह रहते हैं। कपल आज भी बेहद रोमांटिक और केयरिंग हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास अक्सर एक दूसरे के साथ टाइम स्पैंड करते नजर आतें हैं। कपल अक्सर फैमिली वेकेशन पर स्पॉट होते हैं। कई बार कपल को बेटी मालती के साथ मस्ती करते देखा जाता है।
अब इसी के चलते कपल (Priyanka Chopra and Nick Johes) का एक रोमांटिक क्यूट वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। यह वीडियो खुद प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। शेयर की गई वीडियो में एक्ट्रेस और निक खूब मस्ती करते दिखाई दे रहें हैं। दरअसल निक जोनस चलती कार में प्रियंका की पोनी टेल खोलते नजर आ रहें हैं।
View this post on Instagram
निक जोनस बड़े प्यार से अपनी लविंग वाइफ प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra and Nick Johes) के बालों के साथ खेलते नजर आ रहें हैं। वीडियो में देख सकतें हैं कि निक एक्ट्रेस की पोनी टेल खोलने की बहुत कोशिश कर रहें हैं लेकिन उनके लिए यह काम मुश्किल हैं।
प्रियंका (Priyanka Chopra and Nick Johes) ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा ‘पोनीटेल कॉम्प्लीकेटेड है।’ कपल के इस वीडियो पर फैंस कई तरह के कमेंट कर रहें हैं- ‘प्यार पवित्र होता है, उम्र, रंग, जाति, पृष्ठभूमि नहीं देखता, यही सच्चा प्यार है।’ ‘यह अच्छा है कि निक ने हेयरड्रेसर बनने के लिए दोबारा ट्रेनिंग नहीं ली! 😂 लेकिन सच्चा प्यार ऐसा ही दिखता है, कार में अपने पार्टनर के बाल बांधना।’ फैंस कपल के इस प्यारे वीडियो को खूब प्यार दे रहें हैं।
