Orhan Awatramani: पार्टियों में जाकर बड़े सेलेब्स के साथ पोज देकर 20-30 लाख कमाते हैं ओरी

Orhan Awatramani

Orhan Awatramani Income: सोशल मीडिया सेंसेशन ओरहान अवात्रामणि (Orhan Awatramani) उर्फ ओरी ने बिग बॉस 17 में एंट्री ली थी. शो में एक दिन के लिए आए थे, लेकिन उनकी एंट्री ने धमाल मचा दिया था. शो काफी मजेदार रहा. सलमान खान संग ओरी की मस्ती भी फैंस को काफी पसंद आई थी. यहां ओरी ने फैंस के कई सवालों के जवाब भी दिए थे.

सलमान खान संग ओरी की मस्ती

सलमान खान ने ओरी (Orhan Awatramani) को स्टेज पर कई क्लिप्स दिखाए, जो ऑनलाइन शेयर किए गए थे. सलमान ने ओरी से पूछा कि सब जानना चाहते है कि आप करते क्या हैं. जिसके बाद ओरी ने बताया था कि उनके पास 5 मैनेजर हैं. वहीं ओरी ने कहा कि वो पार्टी में जाने का पैसा नहीं लेते, ब्लकि पार्टी में स्टार्स के साथ पोज करके फोटोज को सोशल मीडिया पर डालने के पैसे लेते हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Orhan Awatramani (@orry1)

ओरी (Orhan Awatramani) ने कहा कि वो पार्टी में स्टार्स के साथ पोज करके फोटोज शेयर करने के 20 से 30 लाख रुपये लेते हैं. ओरी ने कहा- लोग मुझे पार्टी में बुलाते हैं और उनकी फैमिली और बच्चों के साथ पोज करने के लिए कहते हैं. मैं उनके साथ पोज करता हूं और फोटोज सोशल मीडिया पर डालता हूं. इसके लिए मैं 20 से 30 लाख रुपये लेता हूं. ये सुनकर सलमान शॉक्ड रह जाते हैं. सलमान कहते हैं- कुछ सीख सलमान, दुनिया कहां से कहां चली गई है यार.

बता दें कि ओरी (Orhan Awatramani) ने पहले शो में वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री ली थी. लेकिन फिर वो शो में एक ही दिन रुके. शो में उनकी एंट्री ने एंटरटेनमेंट का तड़का लगा दिया था. बिग बॉस ने घरवालों को एक टास्क दिया, जिसमें सभी घरवाले ओरी के लिए पार्टी थ्रो करते हैं.

Must Read: Kantara Chapter 1: फिर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी ‘कांतारा’, चैप्टर 1 की हुई घोषणा