Aryan khan: पाकिस्तानी एक्ट्रेस सजल एली भी आर्यन खान की फैन, ऐसे किया प्यार का इजहार
Aryan khan: शाहरुख खान और गौरी खान के बड़े बेटे आर्यन खान काफी समय से चर्चा में हैं। आपको बता दें कि आर्यन का नाम एक ड्रग मामले में सामने आया था। दरअसल, एनसीबी की टीम ने गोवा के लिए एक क्रूज पर छापा मारा था, जहां आर्यन अपने दोस्तों के साथ मौजूद था। खैर इस घटना ने आर्यन को सबकी नजरों में विलेन बना दिया, जिसके बाद उनकी जिंदगी बदल गई। वहीं जमानत मिलने के बाद आर्यन ने लोगों से मिलना बंद कर दिया. फिर 22 अगस्त 2022 को ड्रग मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ महीने बाद आर्यन ने सोशल मीडिया पर वापसी की। इसी बीच पाकिस्तान की मशहूर एक्ट्रेस सजल अली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आर्यन खान की एक स्टनिंग तस्वीर शेयर की है।
पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने शेयर की आर्यन की फोटो
ऐसा लगता है कि पाकिस्तानी एक्ट्रेस सजल एली भी आर्यन खान की फैन हैं। आर्यन पर भी उनका क्रश है। सजल ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर आर्यन की एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। फोटो में आर्यन ने व्हाइट कलर की शर्ट पहनी हुई है जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे हैं। उन्होंने बैकग्राउंड में शाहरुख की फिल्म जब हैरी मेट सेजल का गाना हवाएं भी जोड़ा। सजल ने अपने क्यूट पोस्ट से आर्यन के लिए अपने प्यार का इजहार किया। अब एक्ट्रेस के इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है.
View this post on Instagram
View this post on Instagram
सजल बॉलीवुड में कर चुकी हैं काम
सजल अली पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2016 में फिल्म ‘जिंदगी कितनी हसीन है’ से की थी। आपको बता दें कि सजल ने बॉलीवुड फिल्म ‘मॉम’ में काम किया है। इस फिल्म में उन्होंने श्रीदेवी की बेटी ‘आर्या’ का रोल प्ले किया था। इसके अलावा सजल ने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड अहद रजा मीर से साल 2020 में शादी की थी।
