Shehnaaz Gill: शहनाज गिल ने दिखाया बोल्ड अंदाज, जस्सी गिल का हाथ थामे बर्थडे पार्टी में पहुंचीं

Shehnaaz Gill

Shehnaaz Gill: एक्ट्रेस शहनाज गिल इन दिनों बॉलीवुड डेब्यू को लेकर बिजी हैं। इसी बीच शहनाद गिल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है। वीडियो में शहनाज गिल सिंगर जस्सी गिल का हाथ पकड़े नजर आ रही हैं. इसके साथ ही शहनाज का रिवीलिंग लुक भी फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

जस्सी गिल का हाथ पकड़कर निकलीं शहनाज गिल

दरअसल, हाल ही में सिद्धार्थ निगम ने अपने बर्थडे पर एक ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में कई सितारे एक से बढ़कर एक जबरदस्त लुक में सेलिब्रेट करने पहुंचे। शहनाज भी पंजाब के सिंगर एक्टर जस्सी गिल का हाथ थामे पार्टी में पहुंचीं. ये वीडियो उसी पार्टी का है जहां से जा रहे हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं कि शहनाज गिल ने इस दौरान डीप नेक ब्रालेट पहना हुआ था. पपराजी के सामने एक्ट्रेस थोड़ी परेशान दिखीं। इस दौरान जस्सी गिल हाथ थामे भीड़ में उनकी रक्षा करते नजर आए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Voompla (@voompla)

Must Read:Aryan khan: पाकिस्तानी एक्ट्रेस सजल एली भी आर्यन खान की फैन, ऐसे किया प्यार का इजहार

शहनाज गिल का बोल्ड लुक

शहनाज गिल का ये अंदाज पपराजी ने तुरंत कैमरे में कैद कर लिया और शहनाज का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में शहनाज डेनिम जैकेट, ब्रालेट और जींस पहने नजर आ रही हैं। जबकि जस्सी गिल ग्रीन टी-शर्ट और ब्लैक ट्राउजर में उनके ठीक सामने चल रहे हैं। थोड़ा आगे जाने के बाद शहनाज ने पीछे से जस्सी का हाथ पकड़ लिया।

Must Read:Aryan khan: पाकिस्तानी एक्ट्रेस सजल एली भी आर्यन खान की फैन, ऐसे किया प्यार का इजहार

सलमान खान के साथ बॉलीवुड डेब्यू

आपको बता दें कि शहनाज गिल और जस्सी गिल एक म्यूजिक वीडियो में काम कर चुके हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया था. वहीं शहनाज की डेब्यू फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ इसी साल दिसंबर में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.