Parineeti Chopra and Raghav Chadha Karva Chauth: दुल्हन की तरह सजी परिणीति,चांद का दीदार कर राघव के हाथों पानी पीकर खोला व्रत

Parineeti Chopra and Raghav Chadha

Parineeti Chopra and Raghav Chadha Karva Chauth: परिणीति चोपड़ा ने इसी साल अक्टूबर में आप नेता राघव चड्ढा के साथ शादी रचाई। शादी के बाद से ही ये कपल चर्चा में हैं। वहीं 1 नवंबर को पूरे देश में करवाचौथ का त्योहार सेलिब्रेट किया गया।

ऐसे में परिणीति ने भी राघव (Parineeti Chopra and Raghav Chadha) के लिए करवाचौथ का व्रत रखा। परिणीति चोपड़ा का पहला करवा चौथ प्यार, हंसी और खुशी से भरा रहा। सेलिब्रेशन की तस्वीरें परिणीति ने इंस्टा पर शेयर की हैं।

तस्वीरों में राघव अपनी लेडीलव के हाथों में मेहंदी लगाने से लेकर व्रत (Parineeti Chopra and Raghav Chadha) के बाद पानी पिलाते नजर आ रहे हैं। लुक की बात करें तो परिणाति लाल रंग के खूबसूरत शरारा में बेहद प्यारी लगीं। स्टेटमेंट ईयररिंग्स के साथ उन्होंने अपने लुक को मिनिमल रखा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @parineetichopra

खुले बालों के साथ सटल मेकअप उनके लुक को पूरा कर रहा है। गुलाबी चूड़ा और मांग में सजा सिन्दूर परिणीति (Parineeti Chopra and Raghav Chadha) के लुक को चार चांद लगा रहा है। वहीं राघव कुर्ते पजामे में जच रहे हैं।

इन तस्वीरों के साथ परिणीति ने लिखा- ‘पहला करवा चौथ मुबारक को मेरे प्यार।’ फैंस परिणीति-राघव (Parineeti Chopra and Raghav Chadha) की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

Must Read: मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र, Vicky Kaushal and Katrina ने मनाया करवाचौथ

काम की बात करें तो परिणीति को हाल ही में अक्षय कुमार के साथ मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू में देखा गया था। परिणीति अगली बार इम्तियाज अली की जीवनी पर आधारित ड्रामा अमर सिंह चमकीला में दिखाई देंगी।