Priyanka Chopra and Nick Jonas: पति निक जोनस को प्रियंका चोपड़ा ने रोमांटिक अंदाज में किया बर्थडे विश

Priyanka Chopra and Nick Jonas

Priyanka Chopra and Nick Jonas: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (Priyanka Chopra and Nick Jonas) इंडस्ट्री के चर्चित कपल्स में से एक हैं। प्रियंका ने 2018 में निक जोनस संग शादी रचाई। शादी के बाद 2022 में कपल सेरोगेसी के जरिए प्यारी सी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का पेरेंट्स बना। कपल को अक्सर फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा गया। आज यानि 17 सितंबर को निक अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं।

निक अपने बर्थडे पर लंदन हैं जहां उनका एक काॅन्सर्ट हैं। इस दौरान उनके साथ प्रियंका और मालती मैरी भी हैं। ऐसे में ये कॉन्सर्ट फैमिली के लिए बहुत स्पेशल था। वहीं प्रियंका ने भी इस काॅन्सर्ट की प्यारी सी तस्वीरें शेयर कर निक को बर्थडे विश किया। पहली तस्वीर में प्रियंका निक (Priyanka Chopra and Nick Jonas) को साइड हग करती दिख रही हैं। वहीं मालती मैरी मम्मी पापा को हग कर रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

एक तस्वीर में प्रियंका मालती को गोद में उठाए हैं। वहीं तीसरी तस्वीर में पापा निक (Priyanka Chopra and Nick Jonas) अपनी लाडली को गोद में लिए हैं।

प्रियंका ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा-‘सबसे अच्छे पति और पिता को जन्मदिन की ढेर शुभकामनाएं। आप हमारे सभी सपनों को पूरा करते हैं… हर दिन… हम आपसे प्यार करते हैं।’

Must Read: खूबसूरत दुल्हन बनीं Aditi Rao Hydari की खासियतें

प्रियंका और निक (Priyanka Chopra and Nick Jonas) हाल ही में फैमिली वेकेशन पर गए थे जिसकी ढेर सारी फोटोज प्रियंका ने शेयर की थीं।