Radhika Merchant in Haldi Ceremony: हल्दी सेरेमनी में राधिका मर्चेंट ने पहना था गजरे के फूल और पीले फूलो से बना दुपट्टा
Radhika Merchant in Haldi Ceremony: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) पिछले कई दिनों से अपनी शादी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। 8 जुलाई को कपल की धूमधाम से हल्दी सेरेमनी हुई, जहां बॉलीवुड इंडस्ट्री से भी कई सेलेब्स शामिल हुए। सेरेमनी से स्टार्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। वहीं, अब होने वाली दुल्हन राधिका मर्चेंट की भी हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वह बेहद ही प्यारी लग रही हैं।
अपने हल्दी फंक्शन में अनंत अंबानी की होने वाली दुल्हन (Radhika Merchant) ने येलो लुक कैरी किया। उनके लुक की खास बात यह थी कि उन्होंने ड्रेस के साथ असली मोगरे और गेंदे के फूलों से बना हुआ दुपट्टा कैरी किया। इसके साथ उन्होंने खूबसूरत व्हाइट मोतियों वाली ज्वेलरी से लुक को कंप्लीट किया।
View this post on Instagram
ओवरऑल लुक में ब्राइड-टू-बी राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) की खूबसूरती देखते ही बन रही है।
बता दें, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) 12 जुलाई को एक दूजे संग शादी के बंधन में बंधेंगे। कपल के वेडिंग फंक्शन 14 जुलाई तक चलेंगे। शादी के बाद 13 जुलाई को आशीर्वाद समारोह और 14 जुलाई को ग्रेंड वेडिंग रिसेप्शन दी जाएगी।
Must Read: Urvashi Rautela Admit in Hospital: शूटिंग के दौरान उर्वशी रौतेला के साथ हादसा, अस्पताल में हुई भर्ती
