Rahul Vaidya Show: राहुल वैद्य ने ठुकराया तुर्की में परफॉर्म करने का 50 लाख का ऑफर

Rahul Vaidya

Rahul Vaidya Show: ‘बिग बॉस 14’ के फर्स्ट रनर अप और सिंगर राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) लंबे समय से किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। पहले वह विराट कोहली द्वारा ब्लॉक किए जाने को लेकर लाइमलाइट में आए। फिर उन्होंने बताया कि क्रिकेटर ने उन्हें अनब्लॉक कर दिया है। अब वह एक नए मुद्दे को लेकर लाइमलाइट में हैं। दरअसल, ये बात तो अभी सब जानते हैं कि भारत के लोग तुर्की और वहां की चीजों का बॉयकॉट कर रहे हैं, क्योंकि भारत-पाकिस्तान तनाव के दौरान तुर्की ने पाक का साथ दिया था। अब इस लिस्ट में सिंगर भी शामिल हो गए हैं।

सिंगर राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) ने हाल ही में बताया कि उन्होंने तुर्की के अंताल्या में 5 जुलाई को एक शादी में परफॉर्म करने से इनकार कर दिया है। इसके लिए उन्हें 50 लाख रुपये मिलने वाले थे, लेकिन उन्होंने ऑफर ठुकरा दिया। इसके साथ ही सिंगर ने यह भी बताया कि यह निर्णय पूरी तरह से राष्ट्रीय हित के लिए था।

दे रहे थे 50 लाख रुपये: राहुल

हाल ही में सिंगर (Rahul Vaidya) ने इस बारे में बात करते हुए कहा, “ऑफर बहुत बढ़िया था। वे मुझे 50 लाख रुपये दे रहे थे, लेकिन मैंने उनसे कहा कि कोई भी काम, कोई भी पैसा और कोई भी प्रसिद्धि देश के हित से बढ़कर नहीं हो सकती। उन्होंने मुझे और भी ज्यादा देने की पेशकश की, लेकिन मैंने उन्हें साफ कर दिया कि यह पैसे को लेकर नहीं है। यह मुद्दा उससे कहीं ज्यादा जरूरी है। यह एक व्यक्ति के तौर पर मेरे बारे में नहीं है, यह देश के बारे में है और हमें अपने देश के साथ खड़ा होना है।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pune News Age (@punenewsage)

मेरे देश का दुश्मन है: राहुल

राहुल (Rahul Vaidya) यहीं नहीं रुके, इसके आगे उन्होंने कहा, “मुझे ऐसे देश में जाने में कोई दिलचस्पी नहीं है जो मेरे देश का दुश्मन है और उसका सम्मान नहीं करता। मैं आज जो कुछ भी हूं, अपने देश और अपने साथी देशवासियों की वजह से हूं। जो कोई भी मेरे देश और देशवासियों के हितों के खिलाफ जाता है, उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

वहां शादी ना करें

सिंगर (Rahul Vaidya) ने आगे कहा, “भारतीय तुर्की में बहुत पैसा खर्च करते हैं और वहां शादियां करके उन्हें बहुत ज्यादा कारोबार देते हैं। हम उन्हें करोड़ों का रेवेन्यू देते हैं और वे इस तरह से जवाब देते हैं? हम ऐसे देश में पैसा कैसे खर्च करना जारी रख सकते हैं जो हमारे प्रति वफादार ही नहीं है? जो कोई भी मेरे देश के खिलाफ है, वह मेरे खिलाफ है।”

Must Read: Operation Sindoor Movie: ऑपरेशन सिंदूर फिल्म को लेकर विक्की कौशल-अक्षय कुमार का हुआ झगड़ा, जाने सच्चाई?