War 2 Teaser रिलीज, इस धमाकेदार एक्शन के सामने फीकी लगेंगी पठान और टाइगर, जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन का जबरदस्त एक्शन,

WAR 2 movie

War 2 Teaser रिलीज, इस धमाकेदार एक्शन के सामने फीकी लगेंगी पठान और टाइगर, जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन का जबरदस्त एक्शन,

War 2 Teaser Out: जूनियर एनटीआर के बर्थडे पर मेकर्स ने फैंस को तोहफा दे दिया हैय ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म वॉर 2 की टीजर रिलीज हो गया है. फिल्म में कियारा आडवाणी का ग्लैमरस लुक देखने को मिलेगा.

टीजर में क्या है

2 मिनट से भी कम के इस टीजर की शुरूआत जूनियर एनटीआर के वॉइस ओवर के साथ होती है। जिसमें वो ऋतिक रोशन के किरदार कबीर को चैलेंज कर रहे हैं। वो कबीर को इंडिया का बेस्ट सोल्जर और रॉ बेस्ट एजेंट बताते हुए कहता है वॉर के लिए तैयार हो जाओ। टीजर में जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन के बीच जबरदस्त एक्शन देखने को मिला है। जो ये दिखाता है कि फिल्म में इस बार पिछली बार से ज्यादा एक्शन होगा। टीजर में रेसिंग, ट्रेन पर फाइटिंग और प्लेन के सीक्वंस भी देखने को मिल रहे हैं। टीजर में इस्तांबुल और किसी बर्फीले शहर को दिखाया गया है। टीजर से साफ है कि फिल्म में जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन के बीच जबरदस्त फेस ऑफ देखने को मिलेगा। हालांकि, टीजर में ऋतिक का कोई डायलॉग नहीं है।

विलेन की भूमिका में दिखेंगे जूनियर एनटीआर

टीजर अपडेट को लेकर जूनियर एनटीआर के फैंस कुछ हद तक हैरान हैं, क्योंकि बॉलीवुड में अपनाई जाने वाली प्रमोशनल रणनीतियों से वे रूबरू नहीं हैं। साउथ के प्रोडक्शन हाउस के विपरीत, हिंदी फिल्म निर्माता आमतौर पर लॉन्च के समय की बिना पूर्व घोषणा किए ही टीजर-ट्रेलर आदि रिलीज कर देते हैं। देखना दिलचस्प होगा कि ‘वॉर 2’ के मामले में क्या होता है? फिल्म ‘वॉर 2’ में जूनियर एनटीआर विलेन के रोल में नजर आएंगे।

कियारा ने लगाया ग्लैमर का तड़का

‘वॉर 2’ में ऋतिक और जूनियर एनटीआर के साथ कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। हालांकि, टीजर में कियारा को ज्यादा स्पेस नहीं मिला है। 1 मिनट 34 सेकेंड के इस टीजर में कियारा के सिर्फ दो सीन हैं। एक सीन में वो बिकनी में ग्लैमर का तड़का लगाते दिखी हैं। वहीं उनका दूसरा सीन ऋतिक के साथ किसी गाने से मालूम पड़ता है। देखना ये है कि फिल्म में कियारा को कितना स्क्रीन स्पेस मिला है और उनकी भूमिका कितनी अहम होने वाली है।