Rakhi Sawant Video: रणवीर-दीपिका की बेटी के लिए राखी ने दुबई से खरीदें गिफ्ट, देखें वीडियो

Rakhi Sawant

Rakhi Sawant Video: ‘ड्रामा क्वीन’ राखी सावंत को सुर्खियों में रहना अच्छे से आता है। कभी वो अपनी पर्सनल लाइफ तो कभी सोशल मीडिया पर ड्रामे को लेकर खूब सुर्खियां बटोरती हैं। अब हाल ही में राखी (Rakhi Sawant) ने न्यूली पेरेंट्स बने दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की बेटी के लिए ढेर सारे गिफ्ट खरीदे, जिसका वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। उनका ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

राखी सावंत (Rakhi Sawant)ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें वो दीपिका-रणवीर की बेटी के लिए बेहद खुश नजर आ रही हैं और झूमती हुई कहती है ओ माई गॉड मैं मौसी बन गई। इसके बाद वो अपने और दीपिका के बॉन्ड पर बात करती हैं और कहती हैं कि मैंने और दीपिका ने साथ में करियर शुरू किया था और डांस क्लासेज लेते थे। आप बड़ी हीरोइन बन गईं, एक बीवी और मां भी।’ इसके बाद वो उनके बच्चे के लिए खिलौने खरीदती नजर आती हैं। दीपिका ने डॉल से लेकर बेबी टेकर जैसे गिफ्ट उन्हें देने के लिए खरीदे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Filmy Ape (@filmyape)

बता दें, राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने ये सारी शॉपिंग दुबई से की है और वहां से वह दीपवीर की बेटी के लिए ढेर सारे गिफ्ट लाएंगी।

बता करें, दीपिका-रणवीर की तो कपल ने शादी के 6 साल बाद अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। 8 सितंबर को दीपिका ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया, जिसके आगमन से कपल की खुशियों में चार-चांद लग गए हैं।