Rupali Ganguly on RCB’s victory parade: आरसीबी की विक्ट्री परेड भगदड़ में 11 लोगों की मौत पर बोलीं रुपाली गांगुली
Rupali Ganguly On RCB Victory Parade Stampede: बेंगलुरु में चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास आरसीबी की विक्ट्री परेड के दौरान भगदड़ मच गई. इस हादसे में अब तक 11 लोगों के मौत की पुष्टि हो गई है. इस घटना पर अब टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने रिएक्ट किया है. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के लिए शोक जाहिर किया है.
स्टार प्लस के शो अनुपमा फेम एक्ट्रेस रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है. पोस्ट में एक्ट्रेस ने लिखा- ‘चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई दुखद भगदड़ से मैं पूरी तरह सदमे में हूं. जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है उनके लिए दुआ करती हूं और घायलों को हिम्मत मिलने के लिए भी दुआ करती हूं.’
Absolutely heartbroken by the tragic stampede at Chinnaswamy Stadium.
Prayers for the families who lost their loved ones and strength to the injured.— Rupali Ganguly (@TheRupali) June 4, 2025
चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत
आईपीएल जीतने के बाद आरसीबी जीत का जश्न मनाने के लिए पूरी टीम और ट्रॉफी लेकर बेंगलुरु पहुंची थी. इस दौरान उनके फैंस का हुजूम उमड़ पड़ा और देखते ही देखते भीड़ बेकाबू हो गई. जब आरसीबी चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास पहुंची तो भीड़ हद से ज्यादा बढ़ गई. इस दौरान भगदड़ मच गई जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई.
18 साल में पहली बार आईपीएल जीती आरसीबी
आईपीएल 2025 का फाइनल मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स के बीच 3 जून 2025 को खेला गया था. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए मैच में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को हराकर जीत की ट्रॉफी अपने नाम की. आईपीएल के 18 सालों के इतिहास में ये पहली बार हुआ है जब आरसीबी आईपीएल जीती है. जीत के बाद आरसीबी के खिलाड़ी विराट कोहली इमोशनल हो गए थे. वे अनुष्का शर्मा को गले लगाकर रोते नजर आए थे.
Must Read: Hina Khan Wedding: कैंसर से जंग के बीच हिना खान ने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल संग रचाई शादी
