Hina Khan and Rocky Jaiswal got married: जानें किस रीति-रिवाज से रचाई हिना खान और रॉकी जायसवाल ने शादी
Hina Khan and Rocky Jaiswal got married: टीवी एक्ट्रेस हिना खान शादी के बंधन में बंध गई हैं. एक्ट्रेस न खुद से एक साल छोटे फिल्म मेकर रॉकी जायसवाल संग शादी रचाई है. 13 साल के अफेयर के बाद हिना खान और रॉकी जायसवाल अब जिंदगी भर के लिए एक हो गए हैं.
हिना खान (Hina Khan) और रॉकी जायसवाल अलग-अलग धर्म से ताल्लुक रखते हैं. जहां एक्ट्रेस मुस्लिम हैं तो वहीं रॉकी का ताल्लुक हिंदू धर्म से हैं. ऐसे में फैंस जानना चाहते हैं कपल ने किस धर्म के रीति-रिवाज अपनाते हुए शादी की है.
View this post on Instagram
किस रीति-रिवाज से हुई हिना-रॉकी की शादी?
हिना खान (Hina Khan) ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं और इस बीच ही उन्होंने रॉकी जायसवाल के साथ एक इंटीमेट सेरेमनी में शादी के बंधन में बंधी हैं. हालांकि कपल ने ना तो निकाह किया है और ना ही हिंदू रीति-रिवाजों के मुताबिक सात फेरे लिए हैं. हिना और रॉकी ने अपनी शादी रजिस्टर की है जिसका खुलासा उनकी वेडिंग तस्वीरों से हुआ है. दरअसल एक फोटो में हिना और रॉकी कोर्ट मैरिज के पेपर साइन करते दिखाई दिए हैं.
मनीष मल्होत्रा की ओपल ग्रीन साड़ी में जचीं हिना खान
उन्होंने (Hina Khan) इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए ये गुड न्यूज फैंस को सुनाई. शादी के लिए एक्ट्रेस ने मनीष मल्होत्रा की ओपल ग्रीन साड़ी चुनी थी. इसके साथ उन्होंने लाइट पिंक ब्लाउज पेयर किया था. हिना सिर पर लाइट पिंक कलर का दुपट्टा ओढ़े भी नजर आईं. इस लुक में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही थीं.
