Saiyaara OTT Release: सैयारा’ की ओटीटी रिलीज डेट कंफर्म, जाने कहां देख पाएंगे फिल्म

Saiyaara

Saiyaara OTT Release: ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘सैयारा’ को रिलीज हुए अब एक महीना होने को है. 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म अब तक पर्दे पर छाई हुई है. ‘सैयारा’ हर रोज बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों का कलेक्शन कर रही है. वहीं कई दर्शक फिल्म की ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं ताकि घर बैठे फिल्म को एंजॉय कर सकें. ऐसे में फैंस के लिए गुड न्यूज आ गई है.

‘सैयारा’ ओटीटी पर कब और कहां आएगी?

‘सैयारा’ की ओटीटी रिलीज को लेकर एक पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

इसके मुताबिक फिल्म (Saiyaara) अगले महीने से ओटीटी पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है.

पोस्टर में लिखा है कि ‘सैयारा’ 12 सितंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.

इस पोस्टर को शानू शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है, शानू ‘सैयारा’ के प्रोडक्शन हाउस यशराज फिल्म्स की कास्टिंग डायरेक्टर हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by OTT FLIX 🎬 (@ottflix.in)

उनकी इस स्टोरी से अब फिल्म (Saiyaara) की ओटीटी रिलीज डेट कंफर्म मानी जा रही है. हालांकि इसकी ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं हुई है.

‘सैयारा’ का रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन बरकरार

मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘सैयारा’ (Saiyaara) बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन कर रही है. अहान पांडे और अनीत पड्डा की ये फिल्म भारत में साल 2025 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का खिताब अपने नाम कर चुकी है. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ‘सैयारा’ चार हफ्तों में 325.75 करोड़ रुपए कमा चुकी है. वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म का कलेक्शन 500 करोड़ के पार हो चुका है. ‘सैयारा’ अभी भी बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है और हर रोज अच्छी कमाई कर रही है.

Must Read: Abhay Deol Networth: सनी देओल से 3 और बॉबी से 6 गुना ज्यादा अमीर हैं अभय देओल, जाने कैसे

‘सैयारा’ का बजट और स्टार कास्ट
‘सैयारा’ (Saiyaara) को यशराज फिल्म्स ने महज 60 करोड़ रुपए के बजट में बनाया है. फिल्म में चंकी पांडे के भांजे अहान पांडे और अनीत पड्डा लीड रोल में दिखाई दिए. अहान ने ‘सैयारा’ से बॉलीवुड डेब्यू किया है. वहीं बतौर लीड एक्ट्रेस अनीत की भी ये पहली फिल्म है.