Salman Khan Appearance: फायरिंग की घटना के बाद सलमान खान की पहली पब्लिक अपीयरेंस, परिंदा भी नहीं मार सकता पर

Salman Khan

Salman Khan Appearance: 14 अप्रैल की तड़के सलमान खान (Salman Khan) के घर के बाहर दो बाइक सवारों ने 5 राउंड फायरिंग की थी। इस घटना ने एक्टर की फैमिली, बॉलीवुड इंडस्ट्री और फैंस को दहला दिया। हर कोई सलमान खान की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखा। वहीं फायरिंगर के बाद जब से गोलीबारी हुई है तब स उनकी सुरक्षा को और ज्यादा बढ़ा दिया गया है।

हाल ही में एक्टर (Salman Khan) को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया। दरअसल, फायरिंग के बाद भाईजान अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए दुबई जा रहे हैं जिस वजह से वो मुंबई एयरपोर्ट पर टाइट सिक्योरिटी के बीच पहुंचे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

इस दौरान सलमान (Salman Khan) के बॉडीगार्ड शेरा भी अपने मालिक की हिफाजत में पूरी तरह मुस्तैद नजर आए। वे साये की तरह एक्टर के साथ दिखे। भाईजान की सुरक्षा इतना ज्यादा टाइट थी कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता। सलमान खान के एयरपोर्ट लुक की बात करें तो एक्टर इस दौरान ब्लैक कलर की फुल स्लीव्स टीशर्ट और कार्गो पैंट में डैशिंग लग रहे थे। उन्होंने ब्लैक कलर के सनग्लासेस भी लगाए हुए थे।

बता दें कि सलमान (Salman Khan) के घर के फायरिंग करने वाले दोनों शूटरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।रिपोर्ट्स के मुताबिक इन दोनों शूटरों ने इस काम के लिए करीबन 4 लाख लिए थे।

Must Read: Anushka Sharma with Akaay: बेबी अकाय और बेटी वामिका संग मुंबई लौटीं अनुष्का, एयरपोर्ट पर दिखाई झलक