Shloka Ambani gave birth to a daughter: अंबानी परिवार में गूंजी बच्चे की किलकारी, बहू श्लोका ने दिया बेटी को जन्म
Shloka Ambani gave birth to a daughter: अंबानी फैमिली में इस वक्त खुशी का माहौल है, क्योंकि एक बार फिर परिवार में बच्चे की किलकारी गूंजी है। मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और बहू श्लोका मेहता (Shloka Ambani) दूसरी बार पेरेंट्स बन गए हैं। नीता की बहू श्लोका ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है, जिसका जश्न पूरा परिवार मना रहा है।
आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका (Shloka Ambani) ने 31 मई को नन्ही परी को जन्म दिया। सेलिब्रिटी फोटोग्राफर योगेन शाह ने भी अपने इंस्टाग्राम पर यह खुशखबरी साझा की है। हालांकि, अभी तक अंबानी फैमिली की तरफ से कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।
Must Read: Pushpa 2 Movie: पुष्पा 2 के कलाकारों को शूटिंग से लेकर लौट रही बस हुई दुर्घटनाग्रस्त
बता दें, इससे पहले आकाश अंबानी और श्लोका (Shloka Ambani) मेहता एक बेटे के पेरेंट्स हैं। कपल ने साल 2020 में बेटे पृथ्वी का स्वागत किया था। वहीं, अब दूसरे बच्चे यानी बेटी के जन्म से कपल की फैमिली कंप्लीट हो गई है और इस खुशखबरी के बाद अंबानी फैमिली को खूब बधाइयां मिल रही हैं।
