Shraddha Kapoor Dating: ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के राइटर राहुल मोदी को डेट कर रही हैं श्रद्धा कपूर

Shraddha Kapoor

Shraddha Kapoor Dating Rahul Modi: दिग्गज एक्टर शक्ति कपूर की 36 वर्षीय बेटी और मशहूर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) ने अभी तक शादी नहीं की है। अब तक उनका कई हीरोज संग नाम जुड़ चुका है। इसी बीच यह टैलेंटेड एक्ट्रेस फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के को-राइटर राहुल मोदी के साथ अपने लव एंगल को लेकर लोगों का ध्यान खींच रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor)

सूत्रों की मानें, तो श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) ने राहुल मोदी के साथ प्यार के कदम बढ़ा रही हैं। हालांकि, इस रूमर्ड रोमांस के बारे में कोई और डिटेल्स सामने नहीं आई है, लेकिन उनके कथित रिश्ते के बारे में चर्चा जोरों पर है। वहीं, श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी दोनों ही इस पर चुप्पी साधे हुए हैं।

Must Read: Mika Singh Received Legal Notice: जैकलीन की तस्वीर पर कमेंट करना मीका सिंह को पड़ा भारी, सुकेश चंद्रशेखर ने भेजा लीगल नोटिस

बता दें, राहुल मोदी से पहले ‘आशिकी 2’ एक्ट्रेस आदित्य रॉय कपूर के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में आ चुकी हैं। बाद में उनका नाम सेलिब्रिटी फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ के साथ जुड़ा। अब यह अफवाहें कितनी सच हैं यह श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) से बेहतर और कोई नहीं जान सकता।