The Great Indian Kapil Show: दिलजीत-परिणीति ने कपिल के शो में लगाए चार चांद, जाने एपिसोड के बारे में सब कुछ

The Great Indian Kapil Show

The Great Indian Kapil Show: कपिल शर्मा (Kapil Sharma) इन दिनों ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ (The Great Indian Kapil Show) को लेकर चर्चा में हैं। शनिवार को शो का तीसरा एपिसोड नेटफ्लिक्स से स्ट्रीम किया गया। इसमें निर्देशक इम्तियाज अली, दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा बतौर मेहमान पहुंचे। स्टार्स नई रिलीज हुई फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कपिल के शो का ये एपिसोड अभी तक प्रसारित हुए सभी एपिसोड में से बेहतरीन है।

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ (The Great Indian Kapil Show) में परिणीति चोपड़ा का दिलकश अंदाज देखने के लिए मिला। फिल्म ‘चमकीला’ के लिए कपिल शर्मा ने उन्हें बधाई दी। शादी के बाद उनकी ये पहली फिल्म है। शो के लिए एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर की साड़ी कैरी की थी, जिसमें वो बेहद ही प्यारी लग रही थीं। उनका लुक काफी चर्चा में रहा।

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ (The Great Indian Kapil Show) के तीसरे एपिसोड में कृष्णा अभिषेक डोनाल्ड ट्रंप की भूमिका निभाते नजर आए। कृष्णा की अदाकारी ने दर्शकों के दिलों को जीत लिया। वे ट्रम्प की आवाज से लेकर उनके भाषण के तरीकों की नकल करते दिखाई दिए। उन्हें देखकर साल 2020 की यादें ताजा हो गईं जब ट्रंप ने भारत की अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान भारतीय नामों का उच्चारण करने की कोशिश की थी और वे असफल रहे थे।

डोनाल्ड ट्रंप-किम जोंग बने कृष्णा अभिषेक और किकू शारदा

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ (The Great Indian Kapil Show) के तीसरे एपिसोड में देखने के लिए मिला है कि कृष्णा अभिषेक डोनाल्ड ट्रंप तो किकू शारदा किम जोंग की भूमिका में नजर आए। दोनों की अदाकारी ने दर्शकों का दिल जीत लिया। कृष्णा ट्रंप की आवाज में उनकी नकल करते दिखाई दिए। उन्हें देखकर साल 2020 की यादें ताजा हो गईं। जब ट्रंप ने भारत की अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान भारतीय नामों का उच्चारण करने की कोशिश की थी और वो इसमें फेल हो गए थे।

इसके साथ ही कीकू शारदा ने भी कमाल का अभिनय किया। वो किम जोंग की भूमिका में अलग ही दिखे। उनकी एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया। बीते दिन यानी कि शनिवार को प्रसारित किया गया ये एपिसोड पहले के दो एपिसोड से बेहतरीन साबित हुआ।

Must Read: Firing at Salman Khan’s house: सलमान खान के घर गोलीबारी, लॉरेंस बिश्नोई ने धमकी हुई वायरल

अगले एपिसोड में आएंगे विक्की और सन्नी कौशल

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ (The Great Indian Kapil Show) के तीसरे एपिसोड के साथ ही इसके चौथे एपिसोड की भी झलक दिखा दी गई है। इसमें विक्की और सन्नी कौशल साथ में नजर आने वाले हैं। शो में सुनील ग्रोवर अपनी कॉमेडी से गुदगुदाते हुए दिखाई देंगे। कहा जा रहा है कि ये एपिसोड और भी बेहतरीन हो सकता है। कपिल के फैंस अब इसके अगले एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।