Urvashi Rautela and Honey Singh: ये है हनी सिंह द्वारा उर्वशी रौतेला को गिफ्ट किए गए 3 करोड़ के गोल्ड केक की खासियतें

Urvashi Rautela

Urvashi Rautela and Honey Singh: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) अक्सर अपने लुक्स की वजह से लाइमलाइट में रहती हैं। एक्टिंग के साथ-साथ उनकी अदाएं और डांस मूव्स के फैंस कायल हैं। वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़ी कोई ना कोई पोस्ट शेयर करती रहती हैं। ऐसे में उर्वशी ने बीते दिन ही अपना 30वां जन्मदिन मनाया है। इस सेलिब्रेशन की तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें वो गोल्ड केक काटते हुए नजर आई हैं। उनका गोल्ड केक काफी सुर्खियों में बना हुआ है, जिसे लेकर लोग सोशल मीडिया पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं और उनक साथ हनी सिंह भी तस्वीरों में नजर आ रहे हैं।

दरअसल, उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) का 26 फरवरी को 30वां जन्मदिन था। उन्होंने इसे हनी सिंह के साथ सेलिब्रेट किया। सिंगर और एक्टर की ओर से एक्ट्रेस को एक स्पेशल तोहफा भी दिया गया, जो काफी चर्चा में बना हुआ है। इसकी तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई हैं। उनका ये खास तोहफा देखकर फैंस हैरान हो गए हैं। हनी सिंह ने उर्वशी को 3 करोड़ का केक दिया है। ये केक 24 कैरेट गोल्ड का है। जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना। इसकी तस्वीरें भी उर्वशी रौतेला ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

वहीं, अगर उर्वशी (Urvashi Rautela) के केक पर लोगों के रिएक्शन की बात की जाए तो एक ने लिखा, ‘खाना है या रखना है?’ दूसरे ने लिखा, ‘ऐसा केक कहां मिलता है।’ तीसरे ने लिखा, ‘3 करोड़ केक का मर्डर।’ इसके साथ ही एक ने लिखा, ‘क्या ही फायदा यार… 3 करोड़ का केक बर्बाद कर दिया।’ इसी तरह से लोग इस पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं।

हनी सिंह ने किया खुलासा

आपको बता दें कि केक के बारे में खुलासा हनी सिंह ने किया है। उन्होंने भी इंस्टाग्राम पर उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) के बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ फोटोज को शेयर किया है। इसे शेयर करन के साथ ही उन्होंने बताया कि ये केक 24 कैरेट गोल्ड का है। पंजाबी सिंगर ने फ्री जर्नल को हाल ही में इंटरव्यू भी दिया। इस दौरान उन्होंने बताया कि वो एक्ट्रेस को इस मौके पर कुछ खास तोहफा देना चाहते थे। उन्होंने उर्वशी को 3 करोड़ की कीमत वाले केक दिए हैं। वो इस केक कटिंग मोमेंट को यादगार बनाना चाहते थे। उन्होंने आगे बताया था कि वो चाहते हैं कि लोग इस पल को याद रखें कि किसी को-एक्टर के लिए ऐसा कुछ किया था। हनी सिंह ने एक्ट्रेस की तारीफ भी की और कहा कि वो अपने काम में माहिर हैं। इस तरह का ट्रीटमेंट वो डिसर्व करती हैं।

Must Read: Pratik Sehajpal Girlfriend: मिस्ट्री गर्ल के साथ प्रतीक सहजपाल की तस्वीरें आई सामने, जाने कौन है?

साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखेंगे हनी सिंह और उर्वशी रौतेला

आपको बता दें कि उर्वशी रौतेला और हनी सिंह (Urvashi Rautela and Honey Singh) एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं। दोनों की जोड़ी म्यूजिक वीडियो ‘लव डोज 2’ (Love Dose 2) में नजर आने वाली है। इस गाने के जरिए दोनों की जोड़ी एक बार फिर से छोटे पर पर्दे पर वापसी कर रही है। इसके पहले उन्हें इसी गाने के पहले पार्ट में देखा गया था, जिसमें फैंस को केमिस्ट्री भी खूब जमी थी। अब एक बार फिर से वो उन्हें साथ में देखने के लिए एक्साइटेड हैं।