UT69 Trailer Release: राज कुंद्रा ने अपने जेल में बिताए दिनों पर बनाई फिल्म ‘यूटी69’ का ट्रेलर किया रिलीज़
UT69 Trailer Release: एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की बायोपिक ‘यूटी69’ (UT69) का ट्रेलर आज यानी 18 अक्तूबर को रिलीज हो गया है। फिल्म का ट्रेलर राज कुंद्रा द्वारा पोर्नोग्राफी मामले में झेली गई परेशानियों को दर्शाता है। शिल्पा शेट्टी ने अपने पति की बायोपिक का ट्रेलर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। तो आइए जानते हैं कैसा है ‘यूटी 69’ का ट्रेलर…
‘यूटी 69’ (UT69) के ट्रेलर की शुरुआत एक न्यूज चैनल द्वारा चलाई गई क्लिप से होती है, जिसमें लिखा हुआ था कि शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पोर्न फिल्में बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद राज कुंद्रा को ऑर्थर रोड जेल में डाल दिया जाता है, जहां वह कहते हैं कि इसके बारे में टीवी में सुना था।
View this post on Instagram
ट्रेलर (UT69) में दिखाया गया है कि कैसे एडल्ट फिल्म बनाने के आरोप में राज कुंद्रा जेल जाते हैं और फिर वहां उनके साथ पुलिसवालों और कैदियों का कैसा बर्ताव होता है। खाने के लिए उन्हें रुखा-सुखा खाना मिलता है। पुलिसवाले उन्हें नंगा कर देते हैं और कैदी ये यकीन नहीं कर पाते कि वे सच में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति हैं।
बता दें, एए फिल्म्स के बैनर तले बनी ‘यूटी 69’ (UT69) फिल्म का डायरेक्शन शहनवाज अली ने किया है। फिल्म में राज कुंद्रा खुद अपना कैरेक्टर प्ले कर रहे हैं। रियल लाइफ पर बनी यह फिल्म 3 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज होगी।
Must Read: बेटी से ज्यादा Shweta Tiwari ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा
