Virat-Anushka in London: राम भक्ति में मगन दिखे अनुष्का-विराट, ‘श्री राम, जय राम’ का जाप करते नजर आए

Virat-Anushka

Virat-Anushka in London: एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों मायानगरी की चकाचौंध से दूर पति विराट कोहली संग धार्मिक कीर्तनों-भजनों का आनंद ले रही हैं। विरुष्का (Virat-Anushka) इन दिनों लंदन में हैं, जहां वह कभी कृष्ण तो कभी राम भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं। अब हाल ही में कपल का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों भगवान की पूजा-अराधना में मगन दिखे। अब विरुष्का का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक धार्मिक इवेंट में अनुष्का-विराट (Virat-Anushka) एक साथ आनंद लेते नजर आ रहे हैं। अनुष्का भक्ति में लीन ‘श्री राम, जय राम’ के जैकारे लगाती नजर आ रही है। वहीं उनके पति भी राम नाम का जाप करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान अनुष्का-विराट की सेलिब्रेटी की तरह नहीं, बल्कि आम लोगों की तरह भजन-कीर्तन में मगन दिखाई दे रहे हैं। जहां, अनुष्का सिंपल टी-शर्ट में नजर आ रही हैं तो वहीं उनके पति कैजुअल टी-शर्ट, चश्मा और टोपी पहने दिख रहे हैं।

इससे पहले भी विराट-अनुष्का (Virat-Anushka) का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दोनों कृष्णा दास के कीर्तन में मगन दिखाई दिए थे।

बता दें, अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में विराट कोहली (Virat-Anushka) संग शादी रचाई थी। इसके बाद उन्होंने पति संग दो बच्चों वामिका और अकाय का स्वागत किया, जिन्हें कपल लाइमलाइट से दूर रखता है।

Must Read: सोने से बना लहंगा जाने Radhika Merchant के लहंगे की खासियतें