Zara Hatke-Zara Bachke Movie: बड़े पर्दे पर चला विक्की- सारा का जादू, पहले दिन फिल्म ‘जरा हटके-जरा बचके’ ने किया शानदार कलेक्शन
Zara Hatke-Zara Bachke Movie: विक्की कौशल और सारा अली खान की लेटेस्ट फिल्म ‘जरा हटके-जरा बचके’ बीते शुक्रवार को थिएटर्स में रिलीज हुई। बीते काफी समय से बॉक्स ऑफिस पर द केरला स्टोरी छाई हुई है। ‘जरा हटके-जरा बचके’ (Zara Hatke-Zara Bachke) का ट्रेलर देखकर लोगो ये एक आम कहानी लग रही थी और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाएगी, हालांकि ये सारी बातें फिल्म के कलेक्शन के सामने गलत साबित हो गई क्योंकि पहले दिन फिल्म की ओपनिंग धमाकेदार रही है।
View this post on Instagram
रिलीज से पहले बिजनेस ट्रेडर्स का अनुमान था कि फिल्म 3 करोड़ के आसपास ही कमा पाएगी। कहा जा रहा था कि फिल्म (Zara Hatke-Zara Bachke) का बजट भी काफी कम है, तो कुछ ही दिनों में फिल्म अपना बजट भी निकाल लेगी। हालांकि सभी की उम्मीदों से आगे बढ़ते हुए फिल्म ने 5 करोड़ का कलेक्शन किया है। ये कलेक्शन सभी लो बजट वाली फिल्मों (Zara Hatke-Zara Bachke) के लिए खुशखबरी से कम नहीं है। बताया जा रहा है कि वीकेंड पर भी फिल्म का कलेक्शन दोगुना हो सकता है और फिल्म जल्द ही अपना बजट भी निकाल लेगी। बता दें कि सारा और विक्की की फिल्म का बजट 40 करोड़ है।
