Pathaan X Tiger Theme Song Out: टाइगर और पठान के थीम सांग में एक साथ एक्शन करते दिखें सलमान और शाहरुख खान

Pathaan X Tiger

Pathaan X Tigre Theme Song Out: बॉलीवुड के इन दो खानो को एक साथ देखने के लिए फैंस की आंखे तरस गईं थी, लेकिन शाहरुख खान की ‘पठान’ में फैंस का ये सपना सच हुआ। ‘पठान’ में सलमान और शाहरुख खान को एक साथ देख फैंस में अलग ही क्रेज था। हालांकी ‘पठान’ में सलमान का केवल कैमियो था।

इसी क्रेज को कायम रखते हुए बुधवार को यशराज फिल्म ने ‘पठान एक्स टाइगर’ (Pathaan X Tiger) की थीम सॉन्ग जारी किया है। इसमें शाह रुख खान और सलमान खान एक साथ नजर आ रहें हैं। गौरतलब है कि यशराज फिल्म्स की हालिया रिलीज फिल्म ‘पठान’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ व्यापार किया है। इसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है।

‘पठान’ फिल्म में सलमान खान और शाहरुख खान भी नजर आए थे। दोनों ने लगभग 3 दशक के बाद एक साथ किसी फिल्म में काम किया था। अब ‘पठान’ का एक सीन जारी किया गया है। इसमें शाहरुख और सलमान को शूट करते हुए देखा जा सकता है। दोनों एक साथ एक्शन (Pathaan X Tiger) कर रहे हैं।

दोनों जल्द ही ‘टाइगर 3’ में भी नजर आने वाले हैं। दोनों की फिल्म को लेकर अभी कोई घोषणा नहीं की गई है, लेकिन इस बीच यशराज ने बुधवार को ‘पठान’ (Pathaan X Tiger) का थीम सॉन्ग जारी किया। इस गाने को विशाल-शेखर ने बनाया है। इसमें शाह रुख और सलमान नजर आ रहे हैं। फैंस सलमान और शाह रुख को साथ देखकर एक्साइटेड हैं।

Must Read: Dhadak 2 Movie: धड़क 2 में दिखेंगे सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी, ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर का कटा पत्ता

सलमान खान फिल्म जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म ईद के अवसर पर रिलीज होने वाली है।