Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Collection: 100 करोड़ के क्लब में शामिल होगी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ जानिए 5वें दिन का कलेक्शन
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Collection: सलमान खान ने अपनी मचअवेटेड फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) के साथ इस साल अपने फैंस को ईदी दी है। फिल्म 22 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। तो आइए जानते हैं कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाया है।
जल्द 100 करोड़ के क्लब में शामिल होगी फिल्म
सलमान की इस मल्टीस्टारर फिल्म (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) ने पांच दिनों में 83.53 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। वहीं ओपनिंग डे पर फिल्म ने 15.81 करोड़ की कमाई की तो वहीं शनिवार को 25.75 करोड़ की कमाई की। रविवार और सोमवार को 26.61 और 10.17 करोड़ रुपये कमाए हैं। कुल मिलाकर फिल्म ने इन पांच दिनों में 83.53 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हुआ है। उम्मीद की जा रही है कि अगले हफ्ते तक फिल्म 100 करोड़ के क्लब में एंट्री ले लेगी।
View this post on Instagram
सलमान खान फिल्म प्रोडक्शन की किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित हैं। फिल्म में सलमान खान, वेंकटेश दग्गुबाती, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर हैं। साथ ही सलमान खान की फिल्म के भी सारे एलिमेंट मौजूद है जैसे एक्शन, कॉमेडी, ड्रामा और रोमांस। ये फिल्म ईद को खास मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और यह दुनिया भर में जी स्टूडियोज की रिलीज होगी।
Must Read: Kennedy Movie Poster: अनुराग कश्यप की फिल्म ‘कैनेडी’ का पोस्टर हुआ रिलीज
