Adipurush Movie: लंकेश ने धर्म की वजह से नहीं, बल्कि मृत्यु के डर से नहीं लगाया था मां सीता को हाथ, आदिपुरुष की कहानी

Adipurush

Adipurush Movie: कृति सेनन और प्रभास स्टारर आदिपुरुष (Adipurush) का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म महज 2 दिनों में सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। कुछ दिनों पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसमें दिखाया गया था कि लंकेश, सीता को बिना हाथ लगाए हरण करके ले जाता है। इसके बाद लोगों ने रामानंद सागर की रामायण से इस सीन की तुलना करनी शुरू कर दी। वहीं, अब आदिपुरुष की रिलीज के कुछ दिन पहले मेकर्स ने बताया किया है कि हरण सीन में रावण, सीता को क्यों नहीं छूता?

आदिपुरुष (Adipurush) के लेखक मनोज मुंतासिर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने फिल्म के इस सीन का लॉजिक समझाया है। मनोज ने कहा कि सीता से पहले रावण ने अपनी बहू रंभा को हवस का शिकार बनाया था, जिसने लंकेश को श्राप दे दिया था कि अगर अब उसने किसी भी औरत को बिना उसकी मर्जी के हाथ लगाया तो उसके दसों सिर टुकड़े-टुकड़े हो जाएंगे। इसलिए रावण ने सीता का हरण तो किया, लेकिन हाथ नहीं लगाया।


मनोज मुंतासिर ने ये भी बताया कि रावण (Adipurush) ने धर्म की वजह से नहीं, बल्कि मृत्यु के डर से जानकी को हाथ नहीं लगाया था। सीता अशोक वाटिका में सुरक्षित रह पाई थीं, क्योंकि उन्होंने अपने सतीत्व के साथ समझौता नहीं किया। उन्होंने श्रीराम के अलावा किसी और की परछाई भी अपने पर नहीं पड़ने दी।

बता दें, ओम राउत के डायरेक्शन में बनी आदिपुरुष (Adipurush) इस शुक्रवार यानी 16 जून को पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फिल्म में प्रभास और कृति सेनन के अलावा सैफ अली खान, देवदत्त नागे और सनी सिंह भी अहम किरदार में हैं।

Must Read: Karan Deol Roka Ceremony: सनी देओल के बेटे की रोका सेरेमनी से सामने आया इनसाइड वीडियो