Anushka Sharma pregnant: दूसरी बार प्रेग्नेंट हुई अनुष्का शर्मा, शेयर किए गए वीडियो से हुआ कन्फर्म
Anushka Sharma pregnant: अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली उन स्टार्स कपल्स में हैं जो अपनी पर्सनल और प्रोफैशनल लाइफ को अलग-अलग रखते हैं। कपल बेहद ही पर्सनल जो नहीं चाहते कि उनका रिश्ता मीडिया की सुर्खियां बने। वे अपनी जिंदगी को मीडिया की चकाचौंध से दूर रखने की कोशिश करते हैं।
काफी समय से इंटरनेट पर अनुष्का (Anushka Sharma) की दूसरी प्रेग्नेंसी की खबरें चल रही हैं लेकिन इस कपल ने न तो इसका खंडन किया है और न ही इसकी पुष्टि की। हालांकि अब एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अनुष्का को ढीले-ढाले कपड़ों में बेबी बंप छिपाते देखा जा रहा है। इसके बाद उनके दोबारा से मां बनने के कयास और तेज हो गए हैं।
Virushka Spotted at Team Hotel Yesterday Night ❤️#viratkohli #anushkasharma pic.twitter.com/Lmk8JEGA6N
— ???????????????????????? (@wrogn_edits) November 9, 2023
9 नवंबर को एक सोशल मीडिया यूजर ने Anushka Sharma का उनके पति विराट कोहली के साथ एक वीडियो शेयर किया। क्लिप में विराट ने अनुष्का (Anushka Sharma) का हाथ पकड़ रखा था। एक्ट्रेस होटल में आते समय ध्यान से चल रही थीं।
अनुष्का (Anushka Sharma) एक ओवरसाइज़्ड शिफ़ली ड्रेस में थीं जिसमें उनका बेबी बंप नजर आ रहा है। कंफर्टेबल रहने के लिए उन्होंने अपनी ड्रेस को ब्लैक स्ट्रैपी फ्लैट्स के साथ स्टाइल किया था। सटल मेकअप और खुले बालों में वो कूल लग रही हैं।
वीडियो देखकर कई यूजर्स का कहना है कि अनुष्का (Anushka Sharma) 100 प्रतिशत प्रेग्नेंट हैं। एक फैन ने लिखा, “दूसरा विराट आने वाला है।
बता दें कि 11 दिसंबर 2017 को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने एक दूसरे को जीवनसाथी चुना था। 11 जनवरी 2021 को अनुष्का ने बेटी वामिका को जन्म दिया था।विराट-अनुष्का, बेटी वामिका की प्राइवेसी को लेकर काफी सतर्क रहते हैं और उसके फोटोज-वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करते हैं।
