Bigg Boss 19 Update: वीकेंड का वार से पहले एक और कंटेस्टेंट का हुआ पत्ता साफ

Bigg boss 19

Bigg Boss 19 Update: सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 19’ के ग्रैंड फिनाले में अब 5 दिन बचे हैं. ऐसे में कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ दर्शकों के बीच भी खूब उत्साह देखने को मिल रही है. हर किसी को अब उस पल का इंतजार है जब सलमान खान अनाउंस करेंगे कि बिग बॉस सीजन 19 की ट्रॉफी किसके घर जाएगी.

बता दें बिग बॉस के घर में अभी तक 6 खिलाड़ी थे, लेकिन अब सिर्फ 5 ही रह गए हैं. क्योंकि, मिड वीक एविक्शन हो चुका है.बिग बॉस सीजन 19 को टॉप 5 फाइनलिस्ट मिल चुके हैं. Siasat के अनुसार मालती चाहर चौधरी बिग बॉस के घर से आउट हो गई हैं.खबरें थीं कि मिड वीक एविक्श होगा, जिसके बाद बिग बॉस 19 को टॉप 5 खिलाड़ी मिलेंगे.

मालती चाहर हुईं बाहर

वहीं, अब बिग बॉस (Bigg Boss 19) के घर का आखिरी एविक्शन हो चुका है और जो एविक्ट हुआ है वो मालती चाहर हैं. ऐसे में मालती का बिग बॉस 19 की ट्रॉफी जीतने का सपना अधूरा रह गया है. रिपोर्ट्स के अनुसार मालती चाहर को सबसे कम वोट मिले थे,जिसकी वजह से उनका ट्रॉफी जीतने का सपना अधूरा रह गया.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Filmygalaxy (@filmygalaxy)

मालती चाहर ने बिग बॉस (Bigg Boss 19) के घर में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी. हालांकि, इसके बाद भी मालती ने दर्शकों के बीच अपनी मजबूत पहचान बना ली थी. घर में उनके कई पंगे देखने को मिले. इतनाही नहीं बल्कि ये भी कहा गया कि मालती और अमाल मलिक रिलेशनशिप में थे. वहीं, बिग बॉस के घर में मालती और प्रणीत मोरे के बीच भी अच्छी बॉन्ड देखने को मिली.

इस दौरान भी ये कहा गया कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है. मीडिया राउंड के दौरान मालती और प्रणीत के रिश्ते को लेकर सवाल किया गया. ऐसे में मालती ने कहा कि प्रणीत उनके टाइप के नहीं हैं.मीडिया राउंड के बाद बिग बॉस के घर में मिड वीक एविक्शन हुआ, जिसमें मालती चाहर को सबसे कम वोट मिले और वो घर से बाहर हो गईं.

Must Read: Kartik Aaryan Sister marriage: कार्तिक आर्यन की बहन कृतिका तिवारी के शादी के फंक्शन शुरू हुए